Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
Kajari Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती सा प्रेम...इन संदेशों के साथ अपनों को दें कजरी तीज की शुभकामनाएं
Kajari Teej 2026 Wishes In Hindi: हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल 31 अगस्त, सोमवार को देशभर में करजी तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। कजरी तीज का पर्व महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ कजरी तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर की कामना से यह व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये संदेश भेजकर कजरी तीज की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Kajari Teej 2026 Wishes And Quotes In Hindi
1. सज उठे आज हाथों में मेहंदी का रंग,
हर तरफ बिखरे खुशियों के सुंदर रंग।
तीज माता का मिले आशीष अपार,
मुबारक हो कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. सजती रहे मांग में सिंदूर की लाली,
खुशियों से भरी रहे जीवन की हर डाली।
प्रेम और विश्वास रहे हमेशा साथ,
तीज माता रखें सदा सिर पर अपना हाथ।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. शिव-पार्वती सा प्रेम मिले,
रिश्तों में सदा विश्वास खिले।
जीवन में खुशियों की रहे बहार,
मुबारक हो कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. मां पार्वती का आशीष मिले,
महादेव की कृपा से सुख खिले।
हर मनोकामना हो आपकी पूरी,
जीवन में न रहे कोई कमी अधूरी।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. शिव-पार्वती के पावन प्रेम की तरह,
रिश्तों में बना रहे स्नेह सदा।
महादेव रखें हर दुख से दूर,
जीवन हो खुशियों से भरपूर।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. मां गौरी का मिले सदा आशीर्वाद,
महादेव रखें जीवन आबाद।
प्रेम और सुख से भरा रहे संसार,
मंगलमय हो कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. चूड़ियों की खनक, पायल की झंकार,
सजकर आया तीज का त्योहार।
हर चेहरे पर मुस्कान सजे,
हर आंगन खुशियों से भर जाए।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. महादेव-पार्वती का आशीर्वाद मिले,
जीवन में प्रेम और विश्वास खिले।
हर इच्छा पूरी हो, हर सपना साकार,
खुशियां लेकर आए कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. मन में उमंग, आंखों में प्यार रहे,
हर रिश्ते में खुशियों की बहार रहे।
तीज माता की कृपा बनी रहे अपार,
सुखमय हो जीवन हर बार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. मेहंदी रचे हाथों में, खुशियों का रंग चढ़े,
जीवन में प्यार के फूल हर पल खिले।
दूर हों सभी दुख और मन के विकार,
मंगलमय हो कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Kajari Teej 2026 Wishes And Messages In Hindi
11. शिव-पार्वती के प्रेम की बनी रहे मिसाल,
हर रिश्ते में रहे अपनापन बेमिसाल।
तीज माता का आशीष मिले हर बार,
खुशहाल रहे आपका परिवार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. हर सुबह उम्मीद की किरण लेकर आए,
हर शाम खुशियों की सौगात दे जाए।
जीवन में बना रहे प्रेम का संसार,
ऐसा हो कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. सिंदूर की लाली हमेशा बनी रहे,
रिश्तों में प्रेम की खुशबू घुली रहे।
हर कदम पर मिले अपनों का साथ,
खुशियों से सजे जीवन की हर बात।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. मां गौरी की भक्ति मन में बनी रहे,
महादेव की कृपा हर पल साथ रहे।
दुख की हर घड़ी दूर हो जाए,
खुशियों का संसार जीवन में आए।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
15. माथे की बिंदिया यूं ही दमकती रहे,
हाथों की मेहंदी यूं ही महकती रहे।
जीवन में प्यार और खुशियां अपार हों,
हर दिन आपके लिए त्योहार हो।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
16. प्रेम की डोर कभी कमजोर न हो,
खुशियों का कोई अंत न हो।
तीज माता की कृपा रहे हर बार,
सुख-समृद्धि से भरा रहे परिवार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. मां पार्वती जैसा समर्पण मन में रहे,
महादेव की कृपा जीवन के हर क्षण में रहे।
हर अरमान को मिले सुंदर आकार,
जीवन बने खुशियों का संसार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
18. हरियाली सी छाई रहे जीवन में खुशहाली,
हर पल मुस्कुराए आपकी दुनिया निराली।
तीज माता का आशीष रहे सिर पर अपार,
सदा सुखी रहे आपका परिवार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
19. प्यार की खुशबू रिश्तों में महकती रहे,
हर खुशी आपके आंगन में दस्तक देती रहे।
दूर रहें जीवन से हर दुख और निराशा,
कजरी तीज लाए खुशियों की नई आशा।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
20. सजें सोलह श्रृंगार, खिले चेहरे की मुस्कान,
तीज माता से मिले सुख-शांति का वरदान।
प्रेम और खुशियों से भरा रहे संसार,
आप सभी को मुबारक हो कजरी तीज का त्योहार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
