Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Birthday Special: Kajol और Genelia: दोनों हैं सुपरहिट एक्ट्रेस, लेकिन नेटवर्थ में कौन है सुपररिच?
Kajol vs Genelia D'souza Who Is More Rich: बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने टैलेंट, खूबसूरती और मेहनत से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऐसी ही दो नामी हस्तियां हैं काजोल और जेनेलिया डिसूजा, जिन्होंने न सिर्फ हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट दी, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और ब्रांड वैल्यू को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दोनों की ही फैन फॉलोइंग कमाल की है और उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय रहती है। अच्छी बात ये है कि काजोल हो या जेनेलिया दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना पसंद करती हैं।
दोनों में एक और बात कॉमन है कि काजोल और जेनेलिया 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। हालांकि दोनों ही अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। हाल ही में जेनेलिया सितारे जमीन में नजर आईं थीं तो काजोल मां और सरजमीन में दिखाई दी थीं। अब उनकी नेटवर्थ के बारे मे भी जान लेते हैं कि कमाई के मामले में कौन आगे है?

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं काजोल
सबसे पहले सीनियरिटी के हिसाब से चलते हैं और बताते हैं कि काजोल ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से की थी। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई। काजोल, जो 90s की क्वीन मानी जाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, काजोल की नेटवर्थ 240 करोड़ के करीब है। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से भी कमाती हैं। काजोल की कमाई का सोर्स विज्ञापन भी हैं। काजोल के घर की बात करें तो वो जिस बंगले में रहती हैं वो करीब 60 करोड़ का है। एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं और वहां से भी अच्छी कमाई करती हैं।
जेनेलिया डिसूजा नेट वर्थ
अब बात कर लेते हैं जेनेलिया डिसूजा की तो वो भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। जेनेलिया ने बॉलीवुड, तेलुगु और तमिल सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। फिल्मों से ब्रेक के बाद उन्होंने बिजनेस में कदम रखा, खासकर हेल्थ ब्रांड्स, फिटनेस और सोशल मीडिया मार्केटिंग में। उनके पति रितेश देशमुख के साथ मिलकर उन्होंने कई वेंचर्स में निवेश किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेनेलिया करीब 140 करोड़ की मालकिन हैं। जेनेलिया की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड्स और बिजनेस से आता है, खासकर हेल्थ सप्लीमेंट और किड्स वेलनेस से। इसके अलावा उनके पास महंगी गाड़ियां और बंगले भी हैं।
कौन है सुपर रिच?
दोनों एक्ट्रेस की कमाई को देखा जाए तो जाहिर सी बात है सीनियर होने के नाते काजोल ही आगे हैं। जी हां, काजोल जेनेलिया से ज्यादा अमीर हैं। हालांकि, जेनेलिया ने हाल के वर्षों में बिजनेस और डिजिटल स्पेस में तेजी से ग्रोथ की है, और वो भविष्य में इस गैप को जरूर कम कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
