Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Kalki Avatar: कब और कहां पैदा होंगे भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि, जानें किससे करेंगे विवाह?
Interesting Facts About Lord Kalki: डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून, गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जैसा कि मूवी के टाइटल से ही प्रतीत हो रहा है, ये फिल्म भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित है।
हिंदू धर्म के अनुसार, कलयुग के अंत में भगवान विष्णु एक बार पुन: अवतार के रूप में जन्म लेंगे और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करेंगे। आइए जानते है कि कब और कहां भगवान कल्कि धरती पर अवतार रूप में जन्म लेंगे? जानते हैं इससे जुड़े फैक्ट्स।

कब और कहां जन्म लेंगे भगवान कल्कि?
श्रीमद्भागवत महापुराण के 12वें स्कंद के 24वें श्लोक में भगवान कल्कि के अवतार का वर्णन मिलता है, जिसमें कहा गया है कि जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो भगवान कल्कि का जन्म होगा। ये अवतार उत्तर प्रदेश के संभल नामक स्थान पर विष्णुयशा ब्राह्मण के घर में जन्म लेगा, इनकी माता का नाम सोमवती होगा। भगवान विष्णु का ये अवतार 64 कलाओं से पूर्ण होगा। भगवान कल्कि बुराई का नाश कर धर्म की पुर्नस्थापना करेंगे और तभी से सतयुग का आरंभ होगा।
कब होगा कल्कि का जन्म?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कलियुग 432000 वर्ष का है, जिसका अभी प्रथम चरण चल रहा है। जब कलयुग का अंतिम चरण शुरू होगा, तब कल्कि अवतार लेंगे।
इनसे होगा भगवान कल्कि का विवाह?
ग्रंथों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। उस समय उनका विवाह देवी सीता से हुआ था। सीता हरण के बाद जब प्रभु राम सीता को छुड़ाने जा रहे थे, तब मां वैष्णो देवी रास्ते में उन्हें मिली और उनसे शादी की इच्छा प्रकट की। तब भगवान राम ने कहा कि इस जन्म में तो मेरा विवाह हो चुका है, आप त्रिकूट पर्वत पर जाकर तपस्या कीजिए। कलयुग के अंत में जब मैं कल्कि अवतार लूंगा, तब आपसे विवाह करूंगा।
परशुराम होंगे अवतार कल्कि के गुरू
ग्रंथों के अनुसार कल्कि भगवान के गुरु भगवान परशुराम जी होंगे। परशुराम जी भगवान विष्णु के ही एक अवतार माने जाते हैं, इन्हें अमरत्व का वरदान प्राप्त है। इनके निर्देश पर कल्कि भगवान शिव की तपस्या करेंगे और दिव्यशक्तियों को प्राप्त कर अधर्म का अंत करेंगे।
भगवान विष्णु के अवतारों का नाम
- मत्सय
- कूर्म
- वराह
- नृसिंह
- वामन
- परशुराम
- श्रीराम
- श्रीकृष्ण
- भगवान बुद्ध



Click it and Unblock the Notifications
