Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Kantara Chapter 1 Hit Dialogues: 'कांतारा चैप्टर 1' के 20 दमदार डायलॉग, जो सोशल मीडिया पर मचा रहे तूफान
Kantara Chapter 1 Hit Dialogues: 2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने इन दिनों सिनेमाघरों में बवाल मचाया हुआ है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। ऋषभ शेट्टी की इस शानदार फिल्म ने न सिर्फ सिनेमा को नया आयाम दिया, बल्कि भारतीय लोककथाओं, देवी-देवताओं और धरती से जुड़े भाव को भी बड़े पर्दे पर जीवंत कर दिया। पहले आई थी कांतारा जिसने ऐसा कोहराम मचाया था कि ऋषभ शेट्टी ने दिन-रात मेहनत कर कांतारा चैप्टर 1 को बनाया। इस फिल्म में 'पंजुरली देवता' और 'गुलिगा देवता' की कहानी के साथ 'भूत कोला' डांस का भी अद्भुत संगम देखने को मिलता है अब 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ यह कहानी फिर से लौट आई है और इस बार इसका जोश, भक्ति और संवाद पहले से भी कई गुना अधिक है!
फिल्म के डायलॉग्स इतने असरदार हैं कि थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक गूंज रहे हैं। हर शब्द में है शक्ति, संस्कृति और श्रद्धा का संगम, जो सीधे दिल को छू जाता है। फैंस इन डायलॉग्स पर रील्स, मीम्स और स्टेटस बना रहे हैं और कुछ लाइनों ने तो अब कल्ट स्टेटस पा लिया है। तो आइए देखते हैं 'कांतारा चैप्टर 1' के 20 धांसू डायलॉग, जो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं!

कांतारा चैप्टर 1 के हिट डायलॉग
1. 'जब भी पृथ्वी पर अन्याय बढ़ता है... ईश्वर धर्म की रक्षा करने के लिए अपने दूत पृथ्वी पर भेजते हैं।'
2. 'इनके झाटिंगल जंगल में कुछ नहीं है... सब कहानियां हैं।'
3. 'हमे देखने आप आये थे... आपको देखने हम नहीं आ सकते।'
4. 'आप लोगों को पता चलेगा तो हमारे यहाँ रहना पड़ेगा आपको।'
5. 'बांगरा पर लगे कलंक को कांतारा के रक्त से धोकर रहूंगा।'
6. 'जड़ मजबूत होगी, तभी तो पेड़ टिक कर खड़ा होगा'।
7. 'आग लगाने से पहले सोचना चाहिए कि उसमें आप भी जल सकते हैं'।
8. 'जबसे मैंने यहां कदम रखा है, तब से बहुत कुछ बदला है, महाराज से कहना संभल जाएं'।
9. 'मैं जिसे छूता हूँ, उसे छोड़ता हूँ तो भूछाल आ जाएगा'।
10. 'एक समय था जब आपको लौटने दिया गया था आपके राज्य में... आपके लोगों को मारकर आपके सामने खड़े हैं'।
कांतारा चैप्टर 1 के डायलॉग इंटरनेट पर मचा रहे धमाल
11. 'नया कुछ नहीं, उन्होंने हमारे बंदरगाह पर हाथ रखा... मैं उनके ईश्वर के मधुबन में पांव रखूंगा'।
12. 'अनुमति तो आप दे रही हैं, लेकिन अनुमति लेकर व्यापार हमें नहीं करना।'
13. 'हाथों को इतना लंबा मत कीजिए पिताजी... क्योंकि मेरे हाथ में तलवार होगी तो आपको कष्ट हो सकता है।'
14. 'आग लगाने से पहले सोचना चाहिए कि उसमें आप भी जल सकते हैं।'
15. 'जंगली आदमी हट्टा-कट्टा है....उससे विवाह कर लोगी....घर जमाई कहेगा तुम्हारा-'कुलशेखर तो झंड है!' जमाई राजा को सिंहासन पर बैठाकर बांगरा पर तुम राज करना चाहती हो ना मेरी बहना?'
16. 'कांतारा वालों का पसीना सूंघने वालों को आपने खजाना दे दिया।'
17. 'रोशनी के लिए जुगनू के पीछे मत भागो....भटक जाओगी।'
18. 'अपने बाप की औलाद है तो वहीं रुक कर कहानी सच होते देखता।'
19. 'पैर की उंगली कटने पर जो भाग जाए, वो क्या हमें रास्ता दिखाएगा।'
20. 'इतने जल्दी इच्छा ख़त्म हो गई, अभी तो बस शुरुआत है।'



Click it and Unblock the Notifications
