Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
कांवड़ यात्रा 2025: दिल्ली-NCR में रूट डायवर्जन, बाहर निकलने से पहले जान लें कौन से रास्ते हुए बंद
Kanwar Yatra 2025 Route Diversion: सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्तों की आस्था का सैलाब सड़कों पर उतर आता है। 2025 में कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 23 जुलाई को सावन का जल चढ़ेगा। हर साल की तरह इस बार भी उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री और नीलकंठ जैसे तीर्थों से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करने वाले हैं। बेशक सावन के महीना आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है लेकिन कांवड़ यात्रा की वजह से आम लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
दरअसल कांवड़ियों के लिए खुले रास्ते का प्रबंध किया जाता है जिसकी वजह से दिल्ली-NCR में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई रूटों पर डायवर्जन (Route Diversion) लागू कर दिए गए हैं। अगर आप दिल्ली या NCR क्षेत्र में रहते हैं या बाहर निकलने का प्लान कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन से रास्ते बंद हैं और किन वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन प्रमुख सड़कों पर यातायात जाम की आशंका
दिल्ली पुलिस ने कई ऐसे मार्गों को चिह्नित किया है जहां कांवड़ियों की आवाजाही और सड़क किनारे शिविर लगाए जाने के कारण गंभीर यातायात जाम की संभावना है। इस लिस्ट में जिन जगहों के नाम शामिल हैं वो नीचे दिए गए हैं बाहर निकलने से पहले एक बार देख लें।
नजफगढ़ फिरनी
रोहतक रोड
पंखा रोड
देव प्रकाश शास्त्री मार्ग
नांगलोई-नजफगढ़ रोड
बाहरी रिंग रोड
रानी झाँसी रोड (बरफ खाना चौक से फायर स्टेशन तक)
बुलेवार्ड रोड
आज़ाद मार्केट चौक
गोकुलपुरी फ्लाईओवर
66 फुटा रोड
मौजपुर चौक
बदरपुर टी-पॉइंट
मथुरा रोड
कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में रूट डायवर्जन प्लान
1. ट्रैफिक पुलिस के नए ट्रैफिक नियम के अनुसार, दिल्ली की तरफ से तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर होते हुए गाजियाबाद आने वाले भारी वाहनों का गाजियाबाद में प्रवेश बंद होगा।
2, जिन बड़े वाहनों को अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ और हरिद्वार की ओर जाना है वो चौधरी चरण सिंह मार्ग से यूपी गेट से एनएच-9 होते हुए डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
3. बागपत से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए दिल्ली आना पड़ेगा।
4. वहीं हापुड़ या बुलंदशहर से आने वाले वाहनों का डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से गाजियाबाद शहर की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा। जिन वाहनों को यहां से दिल्ली जाना है उन्हें एनएच-9 का रास्ता लेना होगा।
5. संतोष मेडिकल कट से नई लिंक रोड पर मेरठ तिराहा की ओर आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होगा। इंदिरापुरम में भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
6. साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
7. मोहन नगर से भोपुरा होते हुए वजीराबाद रोड या अप्सरा बॉर्डर होते हुए जीटी रोड पर एचटीवी का प्रवेश वर्जित
8. जीटी रोड पर शाहदरा की ओर या वजीराबाद रोड पर एचटीवी की आवाजाही प्रतिबंधित
9. लोनी रोड, सोनिया विहार और वजीराबाद पुस्ता से आने वाले वाहनों को आउटर रिंग रोड से एनएच-24 की ओर मोड़ दिया जाएगा।
यात्रियों के लिए सलाह
दिल्ली यातायात पुलिस ने जनता से कांवड़ यात्रा के व्यस्त समय में इन मार्गों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है और जहां तक संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने का सुझाव दिया है। यात्रियों को देरी की उम्मीद करनी चाहिए, खासकर सुबह और देर शाम के समय जब पैदल यातायात सबसे अधिक होता है। पुलिस ने यातायात के प्रवाह की निगरानी और उल्लंघनों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और ड्रोन, कैमरे और वीडियोग्राफी के इस्तेमाल का आश्वासन दिया है, जिन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाहर निकलने से पहले दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) और गूगल मैप्स के माध्यम से रियल-टाइम अपडेट देखें।
दिल्ली ट्रैफिक अपडेट्स कहां देखें?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट
@dtptraffic ट्विटर हैंडल
दिल्ली पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 011-25844444
WhatsApp अलर्ट सेवा (यदि उपलब्ध हो)



Click it and Unblock the Notifications
