Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kargil Vijay Diwas 2025 Quotes: कारगिल विजय दिवस पर इन देशभक्ति संदेशों से शहीदों को करें नमन
Kargil Vijay Diwas 2025 Quotes : 26 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है। यह वह तारीख है जब साल 1999 में हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। हर साल यह दिन 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है ताकि हम उन शहीदों को नमन कर सकें जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की।
इस कारगिल विजय दिवस पर हमें न केवल वीर शहीदों की कुर्बानी को याद करना चाहिए, बल्कि यह संकल्प भी लेना चाहिए कि हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जय हिंद!

क्यों इतिहास के पन्नों में दर्ज है ये दिन
कारगिल युद्ध मई से जुलाई 1999 के बीच लड़ा गया था, जब पाकिस्तान की सेना और घुसपैठियों ने चुपके से कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था। भारत ने इसके जवाब में 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया, जिसमें हमारी सेना ने दुर्गम क्षेत्रों में अद्वितीय साहस और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में 527 भारतीय जवान शहीद हुए और 2000 से अधिक घायल हुए।
26 जुलाई 1999 को भारत ने आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध में जीत की घोषणा की। इस दिन की याद में देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके शौर्य को सलाम किया जाता है।

Kargil Vijay Diwas 2025 Messages and Quotes in Hindi
1. जब तक जिंदा हूं भारत के लिए जिऊंगा, और जब मरूं तो कफन तिरंगा हो।"
2. हमारी आज़ादी उनकी कुर्बानी से है, सलाम है उन वीरों को।"
3. मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा
ये मुल्क मेरी जान है
इसकी रक्षा के लिए
मेरा दिल और जान कुर्बान है
जय हिन्द
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं
4. खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,
तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है...
जय हिन्द
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी बधाई
5. लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
6. मुझे ना तन चाहिए ना धन चाहिए
बस अमन से भरा ये वतन चाहिए
7. जब तक जिंदा रहूं इस मातृभूमि के लिए
और जब मरूं तो तिरंगा कफन चाहिए
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
8. दुनिया करती जिसे सलाम
वो है भारत का सैनिक महान
रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल
वो है भारत का जवान
कारगिल विजय दिवस की बधाई

9. तिरंगा फहराएंगे, शहीदों को सिर झुकाएंगे
जय हिंद जय भारत! जय कारगिल के वीर जवान
10. . जाओ जो लौट के तुम,
घर खुशी से भरा हो ,
बस इतना याद रहे, एक साथी और भी था।
'कारगिल विजय दिवस' की ढेर सारी शुभकामनाएं।
11. जिन्हें है प्यार वतन से,
वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं,
मां के चरणों में अपना शीश चढ़ाकर,
देश की आजादी बचाते हैं।
'कारगिल विजय दिवस' की ढेर सारी शुभकामनाएं।
12. खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,
तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है...जय हिन्द
'कारगिल विजय दिवस' पर वीर शहीदों को नमन।



Click it and Unblock the Notifications
