Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
किस्सा कारगिल का: जब रवीना टंडन ने मार गिराए पाकिस्तान के इतने दुश्मन सैनिक!
Kargil Vijay Diwas : 90 के दशक की बात है जब बॉलीवुड में रवीना टंडन की खूबसूरती का डंका चारो तरफ बज रहा था। रवीना की खूबसूरती के चर्चे न सिर्फ भारत में थे बल्कि पाकिस्तान में भी इनके कद्रदानों की कमी नहीं थी। रवीना को पसंद करने वालों में से एक थे पड़ोसी मुल्क के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ।
एक बार भारत दौरे पर आए नवाज शरीफ ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद को रवीना टंडन का फैन बताते हुए उनकी खूबसूरती के प्रति अपनी दीवानगी बयां कर दी, और उन्हें अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस भी बताया था। जिसके बाद जब युद्ध का माहौल बना तो भारतीय जवानों ने रवीना टंडन के फैन यानी पूर्व पीएम नवाज शरीफ को ट्रोल करते हुए उनकी तरफ से मिसाइल के रुप में तोहफा भेजा था। आइए जानते हैं, इस पूरे किस्से के बारे में डिटेल से।

जब नवाज को भेजा गया 'तोहफा'
दरअसल, 1999 में जब करगिल वॉर छिड़ी तो पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी नीतियों के चलते भारत के निशाने पर आ गए। उस दौरान भारतीय सेना ने नवाज शरीफ को अपने ही अंदाज में जवाब दिया। भारतीय जवानों ने बम और मिसाइलों पर From Raveena Tandon To Nawaz Sharif (रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ के लिए) लिख दिया और साथ में दिल भी बनाया। इन बमों को युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद इन बमों की तस्वीरें अखबार में प्रकाशित हुई तो जनता ने इसकी खूब तारीफ भी की थी।

रवीना ने कही थी यह बात
जब इन बमों की तस्वीरें समाचार पत्रों और मैग्जीन में प्रकाशित हुईं तो लोगों ने जमकर भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाया। वहीं, कई साल बाद एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने इन तस्वीरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह काफी वक्त के बाद उन्हें इन तस्वीरों के बारे में मालूम चला, लेकिन अगर देश की रक्षा के लिए उन्हें बॉर्डर पर मुस्तैद होना पड़े तो वह पूरी शिद्दत के साथ ऐसा करने के लिए तैयार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
