Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sunjay Kapur की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद के बीच करिश्मा कपूर की नेटवर्थ जानें
Karisma Kapoor's Net Worth : बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनके बच्चों और एक्स-हसबैंड सुंजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा हाई-प्रोफाइल फैमिली ड्रामा है।
संजय कपूर के अचानक निधन के बाद उनकी विरासत को लेकर बवाल मच गया। अब इसी बीच नया अपडेट सामने आया है कि करिश्मा और संजय के बच्चे, कियान और समायरा, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में घालमेल किया है ताकि पूरी संपति हथिया लें। इसी बीच जानते हैं करिश्मा कपूर की नेटवर्थ और उनके बच्चे क्या करते हैं।

करिश्मा-संजय की लव स्टोरी से तलाक तक
करिश्मा और संजय की शादी 2003 में बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता शुरू से ही मुश्किलों से भरा रहा। झगड़े, तकरार और फिर गंभीर आरोपों के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
तलाक के दौरान करिश्मा ने कई शर्तें रखीं और आखिरकार उन्हें करीब 70 करोड़ रुपये का सेटलमेंट, बच्चों के नाम 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड, मुंबई का एक शानदार बंगला, और शादी के वक्त मिला सारा ज्वेलरी वापस मिला।
करिश्मा की नेटवर्थ
करिश्मा भले ही आज फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनकी कमाई का मीटर अब भी चालू है। ब्रांड एंडोर्समेंट, इन्वेस्टमेंट और तलाक से मिले सेटलमेंट ने उनकी दौलत को खूब बढ़ाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर की नेटवर्थ आज करीब 120 करोड़ रुपये है। यानी, वह अपने दौर की सबसे फाइनेंशली स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
क्या करते हैं करिश्मा कपूर के बच्चे
करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं। बेटी समायरा कपूर (जन्म 2005) ने American School of Bombay से पढ़ाई की और अब Tufts University, अमेरिका में पढ़ रही हैं। उन्हें फिल्मों में रुचि है और करिश्मा के मुताबिक, वे कैमरे के आगे और पीछे दोनों काम सीख रही हैं। वहीं बेटा कियान कपूर (जन्म 2010) अब भी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। वह शर्मीले स्वभाव का है और अक्सर कैमरों से बचता है, लेकिन परिवार के बेहद करीब है।
संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत
अब ज़रा सोचिए जहां करिश्मा की दौलत 120 करोड़ है, वहीं सुंजय कपूर की विरासत का आंकड़ा है 30,000 करोड़ रुपये! संजय सोना कॉमस्टार जैसी दिग्गज कंपनी के चेयरमैन थे। उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ बिजनेस जगत को हिला दिया, बल्कि घर में भी संपत्ति की जंग छेड़ दी।
कियान और समायरा पहुंचे हाईकोर्ट
आज भले ही बच्चों ने प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी जंग छेड़ दी हो, लेकिन करिश्मा की पर्सनल फाइनेंशियल सिक्योरिटी पक्की है। 120 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और खुद की पहचान के दम पर वह आज भी बॉलीवुड की सबसे इंडिपेंडेंट और स्ट्रॉन्ग दिवा कहलाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
