Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Karnataka Election 2023: भारतीय वोटर लिस्ट में चेक करना है नाम, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Karnataka Election: भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन अक्सर यह कहा जाता है कि यहां के लोगों को तो मताधिकार का हक है लेकिन यहां के लोगों अपने मत के अधिकारों का प्रयोग ही नहीं करते हैं। खास कर हमारे युवा मतदाता पहचान पत्र के लिए अप्लाई तो कर देते हैं उन्हें पहचान पत्र मिल भी जाता है। लेकिन उनका वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं इस बात का उन्हें पता ही नहीं होता है।
भारत में, वैध मतदाता पहचान पत्र के बिना किसी भी चुनाव में वोट डालना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसे में अपने राज्य और देश में एक न्यायपूर्ण, और लोगों की भलाई करने के लिए चुनी गई सरकार बनाने के लिए हम सभी का एक-एक मत काफी किमती माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मतदाता सूची में अपना नाम हम कैसे चैक कर सकते हैं और नए पहचान पत्र को बनाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज बहुत जरूरी होते हैं।

स्मतदाता सूची में कैसे चैक करें अपना नाम
1. सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ' https://www.nvsp.in/ ' पर जाएं।
इसके बाद सर्च में 'मतदाता सूची' चुनें।
2. अगले पेज पर मतदाता सूची में आपका नाम दिखाई देता है या नहीं यह निर्धारित करने के लिए या तो 'विवरण' द्वारा ब्राउज़ करें या 'ईपीआईसी नंबर' का उपयोग करके देखें।
3. अगर आप 'विवरण द्वारा खोजें' विकल्प चुनते हैं तो आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम, आयु और जन्म तिथि, लिंग, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और कोड भी दर्ज करना होगा।
4. अगर आप 'ईपीआईसी नंबर द्वारा खोजें' का विकल्प चुनते हैं तो आपको ईपीआईसी नंबर, राज्य और कोड दर्ज करना होगा।
5. ऊपर बताए गए विकल्पों के अलावा आप 'लोकेट ऑन मैप' विकल्प भी चुन सकते हैं। आप सर्च करके लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
पहचान पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट
* आधार कार्ड
* मनरेगा जॉब कार्ड
* बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटो पासबुक
* श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
* ड्राइविंग लाइसेंस
* पैन कार्ड
* एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
* भारतीय पासपोर्ट
* फोटोग्राफ के साथ पेंशन दस्तावेज
* केंद्रीय/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो वाले सेवा पहचान पत्र
* विशिष्ट विकलांगता आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, एम / ओ सामाजिक न्याय



Click it and Unblock the Notifications
