Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karnataka Election 2023: ये हैं कर्नाटक चुनाव के सबसे रईस उम्मीदवार, संपत्ति का ब्यौरा जान हैरान रह जाएंगे आप
कल कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों का दिन है जिस पर सभी कि नज़रें बनी रहेंगी। इस राज्य का चुनाव ना केवल ताकतवरों की लड़ाई है बल्कि यह अमीरों की भी जंग है।
इस बार राज्य की उम्मीदवारों की सूची में केवल करोड़पतियों का नहीं बल्कि अरबपतियों का वर्चस्व है। चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में कुछ उम्मीदवारों ने सैकड़ों करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के एक विश्लेषण के अनुसार, लगभग आधे उम्मीदवार, 2,586 में से 42 फीसदी यानी 1,087 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसलिए यह चुनाव अमीरों की लड़ाई कहला रही है।
इस राजनीतिक जंग में कांग्रेस और बीजेपी अपनी पार्टी से संपन्न उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में कांटे की टक्कर में लगे हुए हैं। कांग्रेस के 97% उम्मीदवार गर्व से अपने करोड़पति होने का दावा कर चुके हैं, वहीं बीजेपी के 96% उम्मीदवार करोड़पति हैं। जीडीएस पार्टी के लगभग 82% उम्मीदवार करोड़पति क्लब का हिस्सा हैं।
ये हैं इस साल कर्नाटक चुनाव में खड़े हुए सबसे अमीर उम्मीदवार -
यूसुफ शरीफ
कांग्रेस के एक प्रमुख नेता केजीएफ बाबू के नाम से मशहूर यूसुफ शरीफ इस सूची में सबसे धनी उम्मीदवार हैं। बेंगलुरु में चिकपेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे, उन्होंने 1,633 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
एन नागराजू
वर्तमान भाजपा सरकार में कर्नाटक के लघु उद्योग और नगरपालिका प्रशासन मंत्री एन नागराजू बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। नागराजू इस सीट से तीन बार चुने जा चुके हैं। उनकी घोषित संपत्ति 1,609 करोड़ रुपये से अधिक है।
डीके शिवकुमार
कांग्रेस के राज्य पार्टी अध्यक्ष और सात बार के विधायक डीके शिवकुमार ने 1,413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है। शिवकुमार इस चुनाव में कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रिया कृष्णा
लिस्ट में अगला नाम कांग्रेस के प्रिया कृष्णा का है, जो 2009 में गोविंदराज नगर, बेंगलुरु से कर्नाटक के विधायक के रूप में चुने गये थे। वह कर्नाटक के पूर्व मंत्री एम. कृष्णप्पा के बड़े बेटे हैं। इस बार गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने 1,156 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
सुरेश बी.एस
सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में पांचवां नाम कांग्रेस नेता सुरेश बीएस का है। वे इस बार हेब्बल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह 2018 में भी निर्वाचित हुए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में 648 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications