Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन हैं 'पॉलिटिकल मैनेजर' कहे जाने वाले डीके शिवकुमार? जिन्हें माना जा रहा है सीएम पद का प्रबल दावेदार
Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार 8वीं बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसी के साथ कर्नाटक में सीएम पद के वे प्रबल दावेदार बन गए हैं। आइए जानते है कि कांग्रेस के संकटमोचक बने डीके शिवकुमार कौन हैं, उनके पास कितनी संपत्ति हैं?

डीके शिवकुमार और कंग्रेस का रिश्ता
डीके शिवकुमार कांग्रेस के वफादार नेता के रूप में जाने जाते हैं। वो अक्सर गांधी परिवार के साथ देखे गए हैं। ऐसे में राजनीतिक विशेज्ञों का कहना है कि गांधी अक्सर अपने वफादारों का साथ निभाते हैं। वह कांग्रेस पार्टी के भी पसंदीदा व्यक्ति हैं। शिवकुमार कर्नाटक के सीएम पद के प्रमुख दावेदार हैं। हालांकि उन्होंने अगले सीएम बनने की इच्छा व्यक्त की है, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान के पास है।
सीएम की कुर्सी के लिए सिद्धारमैया के साथ उनकी लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि "तथ्य यह है कि कांग्रेस नेतृत्व एकजुट है और पार्टी कार्यकर्ता हमारे संदेश को जमीन और सोशल मीडिया दोनों पर फैलाने में बहुत सक्रिय हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापस आए। मेरे लिए पार्टी पहले आती है और मुख्यमंत्री बाद में आता है। सीएम के मुद्दे पर, पार्टी जो भी फैसला करेगी मैं उसका पालन करूंगा।"
डीके शिवकुमार का नेटवर्थ
डीके शिवकुमार की कुल संपत्ति, कैश, जमीनें, सोना, कार की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति अरबों की है। इलेक्शन कमीशन को दिए गए अपने चुनावी हलफनामे में डीके शिवकुमार ने घोषणा की है कि उनके पास कई बैंक अकाउंट, जमीन-जायदाद और बॉन्ड्स के साथ गोल्ड भी है।
डीके शिवकुमार की संपत्ति
डीके शिवकुमार की नेटवर्थ में पिछले कुछ में 68 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। ये संपत्ति के आंकड़ा उनके आधिकारिक चुनावी एफेडेविट से निकला गया है। शिवकुमार के कुल ऐसेट्स और उनके परिवार की कुल संपत्ति को देखा जाए तो साल 2023 में ये 1 हजार 414 करोड़ रुपये है। साल 2018 में दी गई जानकारी के अनुसार शिवकुमार के पास 840 करोड़ रुपये की संपत्ति थी और ये 2013 के मुकाबले दोगुनी से भी बहुत ज्यादा थी।



Click it and Unblock the Notifications
