Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Karnataka Election Results 2023: यहां देखें कनार्टक चुनाव के लाइव नतीजे और अपडेट
कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे अब बस कुछ ही घंटों में आने वाले हैं, और तीन प्रमुख पार्टियों की इस जंग पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। राज्य में फिलहाल बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार कार्यरत है जिसको मुख्य चुनौती कांग्रेस और जेडीएस पार्टियों ने दी है।
इस वर्ष कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 10 मई को किये गये। सभी 224 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुए। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

अब कुछ ही घंटों में मतों की गिनती शुरू हो जायेगी, जानते हैं कब और कहाँ देखें कर्नाटक के चुनावी नतीजे और उससे जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स-
कैसा रहा मतदान प्रतिशत?
चुनाव आयोग के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। शाम 6 बजे तक पूरे राज्य में 72 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। अलग अलग एजेंसियों और न्यूज़-चैनल के एग्जिट पोल में त्रिकोणीय मुकाबले की ओर इशारा किया गया है।
नतीजों का समय
13 मई को कर्नाटक के चुनावी नतीजे आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू होगी। कुछ घंटों में ही रुझान आने शुरू हो जायेंगे और दोपहर तक कई निर्वाचन क्षेत्रों की स्थिति साफ़ हो जाएगी। शाम तक सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों के फाइनल नतीजे आ जाएंगे।

यहां देखे लाइव नतीजे और अपडेट
हर चुनावों की तरह कर्नाटक चुनाव के नतीजे भी चुनाव आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट होंगे। आयोग की अधिकारिक वेबसाइट है - https://eci.gov.in/
वहीं नतीजों के लिए चुनाव आयोग का डायरेक्ट पोर्टल भी एक्टिव रहता है जहां सबसे पहले चुनावी रुझान दिखाई देते हैं।
इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव नतीजों से जुड़े लाइव अपडेट आप हमारी वेबसाइट https://hindi.oneindia.com/ या लाइव ब्लॉग https://hindi.oneindia.com/topic/karnataka-assembly-election-2023 पर भी देख सकते हैं। हमारे साथ जुड़िये और कर्नाटक के चुनावी जंग की पल पल की अपडेट लीजिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
