Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Viral News: 10वीं के स्टूडेंट के साथ प्रिंसिपल का Kiss करते हुए फोटोशूट हुआ Viral, बवाल के बाद टीचर सस्पेंड
Karnataka teacher student photoshoot : कर्नाटक से एक गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद सोशल मीडिया में चारों तरफ खूब बवाल मचा हुआ है।
दरअसल कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल की हेड टीचर और दसवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट का एक रोमांटिक फोटोशूट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फोटोज में स्टूडेंट-टीचर दोनों एक दूसरे को किस करते हुए और गले लगते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटोज वायरल होते ही जब मामले ने तूल पकड़ा तो टीचर को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एक स्टडी टूर के दौरान खींची गईं। सोशल मीडिया पर ये आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट होते ही खूब बवाल मच गया। जिसके बाद यूजर्स न सिर्फ गुरु-शिष्य के रिश्तों को कलंकित करने को लेकर कमेंट किए बल्कि नैतिकता पर भी सवाल उठाएं।
एक एक्स यूजर अमित सिंह राजावत ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "एक समाज के रूप में हम कहां जा रहे हैं? कर्नाटक के मुरुगमल्ला चिक्कबल्लापुर जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ एक सरकारी स्कूल शिक्षक के रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।"

टीचर ने कहा- स्टूडेंट के साथ मां-बेटे जैसा रिश्ता
हेडटीचर पुष्पलता आर से जब स्कूल प्रबंधन ने इस फोटोशूट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि फोटोशूट में नजर आ रहे स्टूडेंट के साथ उनका मां-बेटे जैसा रिश्ता है। इसके अलावा, टीचर और स्टूडेंट दोनों ने दावा किया है कि ये तस्वीरें प्राइवेट रखी जानी थीं, लेकिन किसी तरीके से लीक हो गईं, जिसकी वजह से ये स्टूडेंट के माता-पिता गुस्सा हुए।
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने टीचर को सस्पेंड किया
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर उमादेवी ने बताया कि पेरेंट्स की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने स्कूल का दौरा किया और जांच की। उमादेवी की बनाई रिपोर्ट के आधार पर चिक्काबल्लापुर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। टीचर को सस्पेंड करने का ऑर्डर पब्लिक इंस्ट्रक्शन के उपनिदेशक बैलंजिनप्पा ने जारी किया।



Click it and Unblock the Notifications
