Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
2024 में इन खास टूरिस्ट स्पॉट की हुई एडवांस बुकिंग, आप भी ट्रैवल प्लान में करें शामिल
Indian Cities that will be top tourist spots in 2024: नया साल आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप भी नए साल के मौके पर या बाद में किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास जगहें।
यहां आपको कई लोकप्रिय और चर्चित स्थान भी देखने को मिलेंगे। इसी वजह से देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2024 में कौनसे जगहों पर टूरिस्ट जाना पसंद करेंगे।

गोवा
गोवा एक ऐसी जगह है जहां आपको भारतीय लोगों के साथ तमाम विदेशी लोगों की भीड़ भी आसानी से मिल जाएगी। न्यू ईयर के मौके पर तो यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। भारत में गोवा को फन के लिहाज से कूल डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है। ये कपल्स के साथ या दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप बीच का मजा ले सकते हैं।
कच्छ का रण
रंगीन सफेद रेत रेगिस्तान उत्सव के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, कच्छ का रण नवंबर और फरवरी के बीच की अवधि के लिए हर साल सर्दियों के मौसम में रण उत्सव का आयोजन करता है। यह त्यौहार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से गुजरात के जातीय आकर्षण को प्रदर्शित करता है। ट्रेडिशनल खाना, हैंडीक्राफ्ट, रेगिस्तानी सफारी जैसी चीजें इस जगह को और खूबसूरत बना देती हैं। कच्छ की खूबसूरती को देखने के लिए आप हॉट एयर बलून राइड भी ले सकते हैं। दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने के लिए ये जगह भी बिल्कुल परफेक्ट है।
कश्मीर
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। ये जगह भारतीयों को जितना आकर्षित करती है, उतना ही विदेशी सैलानियों को भी। दिसंबर-जनवरी में यहां होने वाली भारी बर्फबारी लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा डल झील में शिकारा में रुकने का अनुभव भी काफी शानदार है। यहां आप कई झीलें, बगीचे, हरियाली, बुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और शंकराचार्य मंदिर वगैरह देख सकते है।
आगरा
आगरा एक ऐसी जगह है जिसका नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां ताजमहल बना हुआ है। ताजमहल भारत समेत दुनियाभर के टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करता है। ताजमहल की खूबसूरती ऐसी है कि अगर एक बार नजर टिक जाए, तो हटती नहीं। इसे प्यार की निशानी माना जाता है। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा और फतेहपुर सीकरी देख सकते हैं। इसके अलावा आगरा के पास में ही मथुरा और वृंदावन है। आप यहां भी तमाम दर्शनीय स्थल का आनंद ले सकते हैं।
जयपुर
गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर की भी अलग शान है। जयपुर अपनी समृद्धि सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात है। यहां भी आपको तमाम विदेशी देखने को मिलेंगे। जयपुर का हवा महल टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां नाहरगढ़ फोर्ट, आमेर फोर्ट भी देख सकते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य जगहें हैं जो जयपुर में आपको काफी आकर्षित करेंगीं। आप चाहें तो जयपुर से अजमेर या उदयपुर का सफर भी आसानी से तय कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications