Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Katrina Kaif Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कैटरीना कैफ? फिल्मों के अलावा यहां से करती हैं मोटी कमाई
Katrina Kaif Net Worth: आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। कैटरीना ना सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर एक मजबूत मुकाम भी हासिल किया है। अपनी एक्टिंग, स्टाइल और पर्सनैलिटी के जरिए उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि कई दूसरे जरिए से भी करोड़ों की कमाई करती हैं? आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी नेट वर्थ और कमाई के स्रोतों के बारे में।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कैटरीना कैफ? (Katrina Kaif Net Worth)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति लगभग 220 करोड़ से 250 करोड़ के बीच है। वह बॉलीवुड की टॉप 5 सबसे अमीर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। कैटरीना कैफ ने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। कैट की खूबसूरती के तो लोग दीवाने हैं ही इसके साथ ही उनके टैलेंट के भी लोग मूरीद हैं। बता दें कि एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब ₹10 से ₹12 करोड़ तक चार्ज करती हैं।
कैटरीना कैफ के अन्य कमाई के सोर्स
फिल्मों के अलावा भी कैटरीना कैफ के कई कमाई के सोर्स हैं जहां से वो मोटा पैसा कमाती हैं। कैटरीना कैफ कई बड़े ब्रांड्स जैसे Lenskart, Reebok, Nykaa, Tropicana, Slice आदि की ब्रांड एंबेसडर हैं। आपको पता हो कि ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी सालाना कमाई ₹50 करोड़ से ज्यादा होती है।
सोशल मीडिया और प्रमोशन के जरिए भी वो बहुत मोटी कमाई करती हैं। इंस्टाग्राम पर कैटरीना के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वह स्पॉन्सर्ड पोस्ट और प्रमोशनल कंटेंट से भी लाखों की कमाई करती हैं।
आलीशान घर की हैं मालकिन
कैटरीना कैफ के पास मुंबई के बांद्रा में एक शानदार सी-व्यू अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास लंदन और देश के अन्य शहरों में भी संपत्तियां हैं। कैटरीना कैफ के पास उनकी प्रोपर्टी से भी करोड़ों में किराया आता है। उनका खुद का ब्युटी ब्रांड भी है, साल 2019 में कैटरीना ने अपना मेकअप ब्रांड Kay Beauty लॉन्च किया, जो Nykaa के साथ पार्टनरशिप में है।
यह ब्रांड इंडिया में काफी पॉपुलर हो चुका है और इससे उन्हें तगड़ी कमाई होती है। बात गाड़ियों के कलेक्शन की करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास Range Rover, Audi Q7, Mercedes ML350, जैसी कई लग्ज़री गाड़ियां हैं।



Click it and Unblock the Notifications
