Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Viral Video: कब्र पर लगा QR कोड! स्कैन करते ही मिलेगी डेड बॉडी की पूरी जानकारी
Viral Video: हर इंसान अपने प्रियजन की याद को मरने के बाद भी ताजा रखना चाहता है, सोचिए जरा ऐसा हो जाए तो जिंदगी ही बदल जाए। क्या आपने कभी सोचा है कि एक कब्र पर बैठकर आप किसी के पूरे जीवन की कहानी जान सकें? केरल ने ऐसा कर दिखाया है जहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो भावनाओं और टेक्नोलॉजी के मेल का जीता-जागता उदाहरण है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लाखों दिलों को छू लिया है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक कब्र पर लगे QR कोड को स्कैन करते ही उस मृत व्यक्ति की जन्मतिथि, परिवार, पेशे, और यहां तक कि फोटो और यादें भी सामने आ जाती हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोगों ने इसे देख अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से और लोगों की राय भी।
क्या है वीडियो में?
दरअसल, इस वायरल वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है जिसमें एक व्यक्ति कब्रिस्तान में जाकर कब्र पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करता है। कोड स्कैन करते ही एक वेबसाइट खुलती है, जिसमें उस मृत व्यक्ति की पूरी जीवन गाथा दिखाई देती है। उसमें उसका नाम, जन्म स्थान, तस्वीर, प्रोफेशन और फैमिली डिटेल्स तक सभी कुछ आ जाता है। ऐसे में कब्र में विश्राम कर रहे लोगों के बारे में जानने के लिए अगर कोई वहां जाता है या सालों बाद अपने पूर्वजों के बारे में जानने की इच्छा किसी को उनकी कब्र पर लाती हैं तो सिर्फ एक क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पूरा विकिपीडिया खुल जाएगा।

वायरल वीडियो ने किया हैरान
जैसे ही व्यक्ति ने क्रब पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन किया तो जो सामने आया वो हैरान करने वाला था। स्कैन करते ही जो वेबसाइट खुली उसमें यादें और टाइमलाइन जैसे टैब थे। वीडियो आगे बढ़ा तो उसमें मृत व्यक्ति की सारी जानकारी जैसे पत्नी, बच्चे, परिवार और ससुराल से संबंधित सारी जानकारी खुलकर सामने आ गई। वीडियो के लास्ट में लिखा है, "यह सिर्फ एक कब्र नहीं है। यह एक ऐसी कहानी है जो जिंदा है।"
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
केरल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक ने लिखा- मैं दूसरों के बारे में नहीं जानता... लेकिन मुझे एक ऐसे ही मकबरे के पत्थर की जरूरत है। दूसरे ने लिखा- यह बहुत अच्छा है। तीसरे ने लिखा- यह बहुत अच्छा आइडिया है अपनो को याद करने का। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए हैं।
किसने की कब्र पर क्यूआर कोड की पहल
इस क्यूआर कोड की पहल सबसे पहले केरल के त्रिशूर में रहने वाले फ्रांसिस और लीना ने की थी। उनकी दिल छू लेने वाली कहानी आपको भी रुला देगी। इन दोनों ने अपने जिगर के टुकड़े बेटे इविन फ्रांसिस को सिर्फ 26 साल की उम्र में खो दिया। बेटे की मौत से दोनों टूट गए थे। इविन की मौत 2021 में हुई थी जब वो बैडमिंटन खेल रहा था और अचानक गिर पड़ा और मर गया। इविन को सेंट जोसेफ चर्च में इविन को दफनाया गया।
कहां से आया ये आइडिया
अब लोगों के मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर उन्हें क्यूआर कोड का आइडिया कहां से आया। PTI कि रिपोर्ट के मुताबिक इविन के पिता ने बताया था कि इतनी कम उम्र में उनके बेटे ने जो मुकाम हासिल किया वो कम ही लोग कर पाते हैं। हर कोई उनके बेटे से इंप्रेस था। ऐसे में फ्रांसिस चाहते थे कि उनके बेटे को मरने के बाद भी याद किया जाए और उनकी बेटी ने उन्हें ये आइडिया दिया कि भाई के बारे में लिखा जाए। फिर क्या था उन्होंने इविन के बारे में एक प्रोफाइल क्यूआर कोड तैयार करवाया और उसे कब्र के ऊपर लगा दिया।



Click it and Unblock the Notifications
