Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Safety Tips: अस्पताल की लिफ्ट में दो दिन फंसा रहा मरीज, जानें ऐसी सिचुएशन में क्या करें?
Do's and Don'ts When Stuck in an Lift : आज शहरों में हाई राइज बिल्डिंग होती है जिनमें लिफ्ट का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। बूढ़े और मरीजों के लिए लिफ्ट किसी सहूलियत से कम नहीं हैं। अगर इनका रख रखाव ठीक से न किए जाए तो ये खराब हो सकती है। लिफ्ट में प्रॉब्लम आने की वजह से ये अचानक बंद हो सकती है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं। अगर आप भी लिफ्ट में फंस जाएं, तो यह सोचकर ही रूहं काप उठती हैं।
ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। जहां केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के सरकारी अस्पताल में 59 वर्षीय व्यक्ति दो दिन तक लिफ्ट के भीतर फंसा रहा। फंसने की घटना शनिवार 13 जुलाई की है।

सोमवार को जब लिफ्टमैन ड्यूटी पर लौटा, तब मरीज बेहोशी की हालत में लिफ्ट में मिला। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगर आप ऐसी सिचुएशन में कभी फंस जाएं तो जानें क्या करें?
लिफ्ट में फंस जाने पर क्या करें?
इमरजेंसी अलार्म
लिफ्ट में जाने से पहले ध्यान दें कि इमरजेंसी के लिए फोन या अलार्म है या नहीं। न होने की स्थिति में तुरन्त लगवाने को कहें और किसी को सूचित कर दे।
पैनिक न हो
अगर लिफ्ट अचानक से बीच में बंद हो जाए तो सबसे पहले पैनिक न हो। इसके बजाय शांत रहें और दिमाग को ठंडा करके अगला कदम उठाए।
मोबाइल से फोन करें
अगर लिफ्ट में नेटवर्क आ रहा है तो आप किसी करीबी या गार्ड को कॉल करें और लिफ्ट बंद होने की खबर दें। इससे आपका जल्द रेस्क्यू किया जा सकेगा।
इमर्जेंसी बटन का उपयोग करें
लिफ्ट में आमतौर पर इंटरकॉम या इमर्जेंसी बटन होता है। अगर मोबाइल नहीं काम कर रहा है तो बटन दबाएं या इंटरकॉम से गार्ड को संपर्क करने की कोशिश करें।
पंखा ऑन करें
आजकल लिफ्ट में ओवरहेड फैन लगे होते हैं, आप तुरंत उसे ऑन करे और सांस लेने में दिक्कत नहीं आएगी और थोड़ा आराम मिलेगा।
आराम से दरवाजे पर नॉक करें
अगर कोई भी उपाय काम नहीं कर रहा हो, तो दरवाजे पर आराम से नॉक करें जिससे बाहर कोई शख्स आपकी मदद के लिए आ सके।
इन बातों का ध्यान रखें
- बिल्डिंग में पानी भर जाना, आग, भूकम्प जैसी स्थिति में कभी भी लिफ्ट का उपयोग न करें।
- अंदर से लिफ्ट के दरवाजे खोलने और हाथ रोकने का प्रयास न करें। क्योंकि इससे लिफ्ट के दरवाजे खुलेंगे नहीं और आपकी तकलीफ बढ़ेगी।
- लिफ्ट के रोकने के लिए बार-बार बटन को न दबाएं।
- लिफ्ट में ओवरलोडिंग न करें। एक बार में सीमित मात्रा में ही लोग इसमें जाएं और उसका पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications
