Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
टीनएज का क्रश बना 60 की उम्र में हमसफर, जानिए जयप्रकाश-रश्मि की वायरल हुई अनोखी प्रेम कहानी
Kerala Couple Viral Love Story: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और केरल के जयप्रकाश और रश्मि ने इसे सच कर दिखाया। टीनएज में शुरू हुआ उनका अधूरा प्यार, जिंदगी की जिम्मेदारियों और हालातों के बीच दब गया था। लेकिन 60 की उम्र में जब किस्मत ने दोबारा मौका दिया, तो दोनों ने साबित कर दिया कि सच्चा प्यार वक्त के साथ खत्म नहीं होता, बस इंतजार करता है।
कभी किशोरावस्था में एक-दूसरे के प्यार में डूबे ये दोनों, जिंदगी के मोड़ों पर बिछड़ गए थे, लेकिन किस्मत ने दशकों बाद फिर इन्हें मिला दिया। अब दोनों ने शादी कर ली है और उनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस अनोखी लव स्टोरी की पूरी दास्तान...

किशोरावस्था का प्यार, हालातों ने कर दिया था जुदा
जयप्रकाश और रश्मि एक-दूसरे से टीनएज में प्यार करते थे। मगर पारिवारिक और जीवन की परिस्थितियों के चलते दोनों की राहें अलग हो गईं। रश्मि ने आगे चलकर किसी और से शादी कर ली, जबकि जयप्रकाश काम के सिलसिले में विदेश चले गए और उन्होंने भी वहां अपना घर बसा लिया। मगर किस्मत का खेल देखो कि वो फिर उस मोड़ पर आ गए जहां दोनों की जुदा राहें एक हो गई।
अपने-अपने पार्टनर को खो शुरू की नई पारी
केरल के रहने वाले जयप्रकाश जिनकी उम्र 65 साल है और रश्मि एक-दूसरे से प्यार करते थे। मगर किसी वजह से दोनों एक न हो सके। रश्मि की शादी हो गई और जयप्रकाश ने विदेश में जाकर शादी कर ली। लेकिन फिर दोनों के ही जीवनसाथियों का निधन हो गया। जयप्रकाश की पत्नी करीब 5 साल पहले गुजर गईं और रश्मि के पति का भी 10 साल पहले निधन हो गया। तभी जयप्रकाश ने रश्मि को एक शॉर्ट फिल्म में देखा और पुराने प्यार को फिर चिंगारी मिल गई।
एक शॉर्ट फिल्म ने फिर जगा दिया पुराना प्यार
जिंदगी की इस उदासी के बीच किस्मत ने उन्हें दोबारा मिलाने की स्क्रिप्ट लिख दी। जब जयप्रकाश ने एक शॉर्ट फिल्म में रश्मि को देखा तो परिवार के माध्यम से उनसे संपर्क किया। सालों से दबे जज्बात फिर से जाग उठे और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया। 60 की उम्र पार करने के बाद, जयप्रकाश और रश्मि ने अपने बच्चों की मौजूदगी में बेहद सादे समारोह में विवाह कर लिया। यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं थी, बल्कि उस प्यार की जीत थी जो दशकों तक इंतजार करता रहा।
जब प्यार पूरा करता है अधूरा चक्र
जयप्रकाश और रश्मि की कहानी यह साबित करती है कि सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता बस सही वक्त का इंतजार करता है। उम्र चाहे जो भी हो, दिल अगर साथ चलना चाहे तो हर सफर खूबसूरत बन सकता है। उनकी ये प्रेम कहानी कई लोगों के लिए मिसाल है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोगों के दिल को छू रही है।



Click it and Unblock the Notifications
