Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किले के पास युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने हाल के दिनों में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। शुरुआत में इस घटना को एक दुर्घटना माना गया था और माना जा रहा था कि वह खाई में गिर गए थे। घटना के बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर दुख जताया था। हालांकि, जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, मामले ने नया मोड़ ले लिया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, केतन की मौत महज एक हादसा नहीं थी, बल्कि कथित तौर पर पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी। पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर सिया गोयल और चेतन चौधरी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, केतन के निधन के बाद सिया द्वारा शेयर किया गया पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सिया गोयल का इमोशनल पोस्ट हो रहा वायरल
केतन की मौत के बाद सिया गोयल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में केतन के साथ बिताए गए पलों की तस्वीरें और वीडियो शामिल थे. साथ ही एक मैसेज लिखा गया था, "तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। तुमने तब छोड़ा जब हम शादी करने ही वाले थे। मुझे अब भी समझ नहीं आता कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मेरे कुछ सपने थे, कुछ सवाल थे जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? सिया ने अपने पोस्ट में केतन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की थी।
"I Loved You So Much, Yet You...!" — Siya Goyal's Instagram Story Goes Viral After Ketan Agrawal Murder Case in Pune. pic.twitter.com/K8HsF1l121
— Punjab Lens - Unfiltered (@punjablens) June 23, 2026
जांच में सामने आई साजिश की आशंका
मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में मौत को लेकर कई सवाल उठे। पुलिस का दावा है कि शुरुआती तौर पर दुर्घटना लगने वाला यह मामला दरअसल एक सुनियोजित साजिश से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों पर केतन अग्रवाल की हत्या की योजना बनाने का आरोप है। बताया गया है कि केतन और सिया की इसी वर्ष सगाई हुई थी और दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे।
कई बार बनाई गई हत्या की योजना
पुलिस जांच के मुताबिक, केतन और सिया 31 मई को पहली बार लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों का मानना है कि इसी दौरान कथित साजिश की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसके बाद 14 जून को दोनों एक बार फिर वहां पहुंचे, जहां चेतन चौधरी की मौजूदगी की भी बात सामने आई है। जांच में दावा किया गया कि उस दिन कथित योजना सफल नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, 18 जून को किले की एक और यात्रा के दौरान कथित साजिश को अंजाम दिया गया, जिसके बाद केतन की मौत हो गई।
पिता ने उठाए कई सवाल
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यदि सिया इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं थीं तो शादी से इनकार कर सकती थीं। उनके मुताबिक, परिवार इस फैसले का सम्मान करता और विवाह रद्द कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसी युवा की जान चली जाना बेहद दुखद है और इस मामले ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे की मानसिकता और परिस्थितियों को समझना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों को रोका जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
