Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 रुपये में ब्लड टेस्ट और 25 रुपये में ईसीजी, खान सर के अस्पताल में गरीबों के लिए इतना सस्ता है इलाज
Khan Sir Hospital: अपने पढ़ाने के अंदाज से खान सर आज हर घर में अपनी पहचान बन चुके हैं। उनके पढ़ाए हुए बच्चे आज ऊंचे पदों पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने न केवल एजुकेशन के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है, बल्कि अब वह गरीबों के भी मसीहा बन गए हैं। जी हां, ठीक सुना आपने। दरअसल, खान सर शिक्षा के साथ-साथ हेल्थ क्षेत्र में भी सुधार के लिए अनेकों प्रयास कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने गरीबों के लिए बेहद ही कम दाम में अस्पताल में होने वाले टेस्ट को लेकर किया है। ऐसे में, जो लोग अस्पताल में होने वाले महंगे-महंगे टेस्ट करवा पाने में समर्थ नहीं थे। अब वे लोग भी खान सर के अस्पताल में बेहद ही किफायती दाम में अपना हेल्थ टेस्ट करवा सकते हैं।

कम दामों में होगा इलाज
प्राइवेट अस्पताल में लोगों के लिए कम दाम में इलाज करवाना मुमकिन नहीं है। ऐसे ,में इस नामुमकिन कोशिश को खान सर ने मुमकिन कर दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर ऐसे पांच सस्ते अस्पताल खोलने जा रहे हैं, जहां गरीबों के लिए बेहद ही कम दाम में बड़े से बड़े और महंगे से महंगे टेस्ट हो जाएंगे।
ईसीजी और ब्लड टेस्ट से लेकर फुल बॉडी चेकअप की कीमत
देश के जाने-माने खान सर अब गरीब तबके के लोगों के लिए पांच सस्ते अस्पताल और खोलने जा रहे हैं। इन अस्पतालों में ब्लड टेस्ट 7 रुपए में, ईसीजी 25 रुपए में एक्स-रे 35 रूपए में और पूरे शरीर की जांच 1000 रुपए में आसानी से हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरमास खत्म होने के बाद ये अस्पताल शुरू होंगे। खास बात यह है कि इलाज और जांच की कीमत तय करने में उनकी मां भी मदद करती हैं, ताकि रेट कम से कम रखा जा सके।
क्या कहते हैं खान सर?
खान सर का कहना है कि इलाज करवाना किसी का भी शौक नहीं है। लेकिन जब जिंदगी में यह मजबूरी आन पड़ती है, तो ऐसे में गरीब लोग इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझते हैं और जिन लोगों के पास अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझते हैं। ऐसे में, महंगे अस्पतालों में इलाज करवाने से गरीब तबके के लोगों पर और ज्यादा कर्ज बढ़ जाता है, जिसके कारण उन्हें अपनी जमा पूंजी को गिरवी रखना पड़ता है या बेचना पड़ता है। खान सर ने शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसलिए पहल की, क्योंकि जैसे पढ़ाई अमीर-गरीब में बंटी है, वैसे ही इलाज भी बंटा हुआ है। वह दोनों में बराबरी लाना चाहते हैं। खान सर की इस पहल से गरीबों को काफी राहत मिलने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications
