Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Khan Sir Family-Net Worth: कौन-कौन है खान सर के परिवार में? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते शिक्षक
Khan Sir Net Worth Or Family Tree: अपने अनूठे और देसी अंदाज से देश के करोड़ों छात्रों के दिलों पर राज करने वाले पटना वाले खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन यानी 2 जून को खान सर के पटना वाले कोचिंग सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। रिपोर्ट के अनुसार, खान सर के कोचिंग पर फायरिंग उन्हीं के पड़ोसी कोचिंग वाले ने की है। इस घटना के बाद से एक बार फिर से खान सर इंटरनेट पर छा गए हैं। लोग उनकी पर्सनल लाइफ में इंटरेस्ट ले रहे हैं। लोगों के दिमाग में कई सवाल तैरते रहते हैं, जैसे कि क्या है खान सर का असली नाम? क्या वह वाकई बिहार के रहने वाले हैं? और खान सर महीने में कितना कमाते हैं? उनके परिवार में कौन-कौन हैं? उनकी पत्नी का क्या नाम है? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

ठुकराया करोड़ों का ऑफर
सिंपल लाइफस्टाइल जीने वाले खान सर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों को बहुत ही कम फीस में पढ़ाने वाले खान सर को एक एडुटेक कंपनी ने 107 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने गरीब बच्चों के भविष्य के लिए एक झटके में ठुकरा दिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से निकलकर देश के सबसे चहेते शिक्षक बनने तक की उनकी कहानी बहुत ही प्रेरक है।
क्या है खान सर का असली नाम और कहां हुआ था उनका जन्म?
अक्सर लोग मानते हैं कि खान सर बिहार के पटना के रहने वाले हैं, लेकिन असल में उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वर्ष 1993 में हुआ था। उनका शुरुआती पालन-पोषण और स्कूली शिक्षा देवरिया के परमार मिशन स्कूल में हुई। सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर कई तरह के विवाद रहे हैं, लेकिन उनका असली और पूरा नाम फैज़ल खान है। आज वह भले ही बिहार के पटना शहर में रहकर अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं, लेकिन उनका दिल पूरे देश के छात्रों के लिए धड़कता है।

खान सर के परिवार में कौन-कौन?
खान सर उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक देशभक्त और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। हालांकि खान सर के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है , लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उनके परिवार में उनके पिता हैं, मां हैं और 2 भाई हैं। खान सर कुल तीन भाई हैं, खान सर के वैवाहिक जीवन की बात करें, तो उन्होंने बिहार के सिवान जिले की रहने वाली ऐमन सिद्दीकी (जिन्हें 'ए.एस. खान' भी कहा जाता है) से शादी की है।

खान सर की शैक्षणिक योग्यता: पास किया था NDA एग्जाम, पर किस्मत को कुछ और मंजूर था
खान सर बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर NDA (National Defence Academy) का एग्जाम पास भी कर लिया था, लेकिन अंतिम रूप से उनका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से B.Sc और M.Sc की डिग्री पूरी की। इतना ही नहीं, उन्होंने भूगोल विषय में M.A भी किया है। खान सर ने खुद बताया था कि वह एक एवरेज स्टूडेंट रहे हैं और बचपन में तंगी के कारण उन्होंने महज 90 रुपये की साइकिल खरीदकर ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था।
महीने में कितना कमाते हैं पटना वाले खान सर?
करोड़ों छात्रों को पढ़ाने वाले खान सर की मासिक और सालाना अर्निंग के मुख्य सोर्सेस हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
यूट्यूब चैनल: उनके चैनल 'Khan GS Research Centre' पर 2.4 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। यहाँ उनके वीडियोज को करोड़ों व्यूज मिलते हैं, जिससे विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप के जरिए हर महीने 10 से 15 लाख रुपये की कमाई होती है।
कोचिंग और ऐप: पटना में ऑफलाइन क्लासेस और ऑनलाइन 'Khan Global Studies' ऐप के जरिए लाखों बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि उनकी ऑफलाइन फीस मात्र 200-500 रुपये महीना है, लेकिन बच्चों की भारी संख्या के कारण यहाँ से भी अच्छी आय होती है।
मासिक और सालाना कमाई: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर की कुल मासिक कमाई 10 से 20 लाख रुपये के बीच है, जो सालाना करीब 1.2 से 2.4 करोड़ रुपये तक जाती है।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं खान सर?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट सोर्सेस के अनुसार, खान सर की कुल संपत्ति (Net Worth) 5 से 6 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है। हालांकि, कुछ इंटरनेट मीडिया दावों में इसे 41 करोड़ रुपये भी बताया जाता है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खान सर ने खुद कभी भी अपनी सही नेट वर्थ का खुलासा नहीं किया है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके कोचिंग सेंटर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और उनके द्वारा लिखी गई जनरल नॉलेज व साइंस की किताबों से आता है।
सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं के बाद खुद खान सर ने स्पष्ट किया है कि उनका असली और पूरा नाम फैज़ल खान है।
हाँ, खान सर शादीशुदा हैं। उन्होंने बिहार के सिवान की रहने वाली ऐमन सिद्दीकी (A.S. Khan) से शादी की है, जिन्हें घर में प्यार से जीनत भी बुलाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
