Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
‘जो शोहरत मैंने देखी हैं…’ जान लें Khatron Ke Khiladi 14 में हेकड़ी दिखाने वाले आसिम रियाज की नेटवर्थ
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' का 27 जुलाई को प्रीमियर हुआ। इस शो से दूसरे दिन ही आसिम रियाज को निकाल दिया गया। दरअसल एक टास्क के दौरान आसिम रियाज शो के होस्ट रोहित शेट्टी से उलझ पड़े थे। इस वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया। उनकी इस बहस की क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो रोहित शेट्टी के सामने अपने पैसे और शोहरत के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं।
वो दूसरे कंटेस्टेंट को भी नीचा दिखाते हैं और कहते हैं कि उनके पास इतना पैसा हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता हैं। हालांकि आसिम अब इस शो से बाहर हो चुके हैं, लेकिन जिस शोहरत का जाते-जाते उन्होंने खूब ढोल पीता हैं, तो आइए जानते हें कि उनकी कितनी नेटवर्थ हैं?

करोड़ों में हैं नेटवर्थ
इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 7.4 मिलियन है। कहने की जरूरत नहीं है कि आसिम काफी आलीशान लाइफ स्टाइल जीते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती हैं। उनकी मासिक आय लगभग 20 लाख रुपये है, और उनकी वार्षिक आय लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट है। वह एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करते हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' छोड़ने से पहले, वह सीजन के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले प्रतियोगी थे, वो प्रति सप्ताह 15-20 लाख रुपये की फीस ले रहे थे।
आसिम रियाज कार कलेक्शन
आसिम रियाज के गैराज में कौन-कौन सी गाड़ियां खड़ी हैं। एक्टर और मॉडल आसिम रियाज के कार कलेक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी तो हासिल नहीं है, लेकिन उनके पास बीएमडब्लू 5 एम सीरीज की लग्जरी स्पॉर्ट्स कार है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
प्रोपर्टी में भी किया हैं इन्वेस्ट
आसिम ने इसके अलावा कुछ प्रोपर्टी में भी इन्वेस्ट कर रखा हैं। उनके पास बैंगलुरु में एक लग्जरी अपार्टमेंट है। इसके अलावा मुंबई में भी उनका एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट हैं। जम्मू में भी पैतृक संपति हैं।



Click it and Unblock the Notifications
