Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
King Charles III Coronation: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने पहना सेंट एडवर्ड ताज, जानिए इस क्राउन की खासियतें
ब्रिटेन को आज के दिन 6 मई 2023 को नया राजा मिल गया है। किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो गई है। एक भव्य समारोह जिसमें करीब 2 हजार मेहमानों को बुलाया गया है किंग चार्ल्स के सिर पर एडवर्ड क्राउन सजाया गया। इस ताज की सबसे खास बात ये है कि ये 444 बेशकीमती रत्नों से सजा हुआ है। सबसे अहम बात ये है कि नये राजा इस ताज को एक घंटे से भी कम वक्ते के लिए पहन सके। जिसे ये दोबारा कभी नहीं पहनेंगे।

आइये जानते हैं इस ताज की खासियतें और इसके जुड़े फैक्ट्स-
-क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय ने 1953 में अपनी ताजपोशी पर इस ताज को पहना था।
-पिछले 70 साल से ये ताज कभी भी टॉवर ऑफ़ लंदन से बाहर नहीं गया है।
-ताज को चार्ल्स द्वितीय के लिए 1661 में बनाया गया था।
-इस ताज का नाम एंग्लो-सेक्सन राजा और संत एडवर्ड द कन्फ़ेसर के नाम पर रखा गया है।
-1220 में हेनरी ||| की ताजपोशी के बाद के राजा और रानी की ताजपोशी में इसे यूज किया जाता रहा है।

सेंट एडवर्ड के ताज का मूल्य
-सेंट एडवर्ड का ताज ठोस सोने से बना है, इसका कुल वजन लगभग पांच पाउंड है। और इसमें रूबी, नीलम, गार्नेट और टूमलाइन सहित 444 बेशकिमती रत्न जड़े हुए हैं। विशेषज्ञों ने अनुमान है कि ये £3 बिलियन और £5 बिलियन के बीच इसका मूल्य हो सकता है।

ताज से जुड़े कुछ फैक्ट्स
-किंग चार्ल्स प्रथम को 1649 में मौत के घाट उतारे जाने के बाद पुराने ताज को भी गला दिया गया था। लेकिन बाद में किंग चार्ल्स द्वितीय के लिए ये नया ताज तैयार किया गया था।
-किंग चार्ल्स के द्वारा आगे पहना जाने वाला इंपिरियल स्टेट क्राउन 1937 में तैयार किया गया था।
-नये राजा को ताजपोशी वेस्टमिंस्टर ऐबी में ही होती है। एंग्लिकन चर्च के धार्मिक नेता कैंटरबरी के आर्कबिशप ताजपोशी कराते हैं।
-ताजपोशी के बाद आर्कबिशप किंग चार्ल्स का पवित्र तेल से अभिषेक करते हैं।
-ये ताज 1661 में बना है, लेकिन सेंट एडवर्ड्स क्राउन पहनने वाले चार्ल्स सातवें शासक हैं।
-संसद सत्रों के शुरू होने पर राजा और रानी एड्वर्ड्स क्राउन नहीं पहनते हैं।
-रानी कैमिला को क्वीन मैरी के ताज में ताज पहनाया। जिसे कलिनन III, IV और V हीरे जैसे दिवंगत रानी के कुछ गहनों को शामिल करने के लिए बदल दिया गया है।
Some data input -
BBC Hindi, www.mirror.co.uk
Image Courtesy- @Coronation2023



Click it and Unblock the Notifications











