Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
IPL Auction 2024: क्रिकेट के मैदान पर भी मिले सारे के सारे गुण, ये हैं IPL और WPL खेलने वाले पहले पति पत्नी!
First Husband Wife To Play In IPL And WPL: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर एक नया इतिहास रच दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा है।
वहीं आपको एक दिलचस्प बात बताते हैं कि स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है। इस साल वो भी WPL में चौके-छक्के मारती हुई नजर आएंगी। पति-पत्नी की यह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर जोड़ी अब IPL और WPL में खेलने वाली पहली जोड़ी बनेगी।

यूपी वारियर्स ने 70 लाख की कीमत में खरीदा
जहां मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे किक्रेटर बन चुके हें, वहीं बात करें उनकी पत्नी की तो एलिसा हीली को यूपी वारियर्स ने WPL 2023 की पहली नीलामी में 70 लाख की कीमत पर खरीदा था।
सैलेरी में दिन रात का अंतर
हालांकि इस कपल की सैलेरी की बात करें तो दोनों की सैलेरी के बीच बहुत बड़ा अंतर हैं। मिचेल स्टार्क को जहां एक डिलीवरी के लिए 73.66 लाख रुपए मिलने की उम्मीद हैं, जो कि उनकी पत्नी एलिसा हीली की कुल कमाई से भी अधिक है। वहीं हीली की बात करें, तो पिछले सीज़न में डब्ल्यूपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी वारियर्स ने हीली को बरकरार रखा। उन्होंने 9 मैच खेले और 253 रन बनाए। उनकी मुख्य पारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ नाबाद 96 रन की थी।
2 घंटे में तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। अगले ही सेट में मिचेल स्टार्क ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिचेल स्टार्क ने आखिरी आईपीएल मैच साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। इसके बाद से ही वह आईपीएल नीलामी का हिस्सा नहीं रहे हैं। अब लगभग 8 साल बाद वो आईपीएल में कम बैक कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
