Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
Kolkata Murder Case: क्या होता है साइकोलॉजिकल टेस्ट, जो खोलगा कोलकाता कांड से जुड़े गहरे राज
What is Psychological Test : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ दंरिदंगी और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली से CFSL की टीम शनिवार को कोलकाता पहुंची। इस टेस्ट के जरिए वो आरोपी संजय रॉय की मनोदशा पता लगाने के लिए सीबीआई इस टेस्ट को करा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के फोन से काफी ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट और वीडियो मिला था। इस वजह से सीबीआई आरोपी की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए इस टेस्ट का सहारा ले रही है। आइए जानते हैं कि क्या होता है साइकोलॉजिस्ट टेस्ट और कैसे किया जाता है।

जानें क्या होता है साइकोलॉजिकल टेस्ट
किसी व्यक्ति के मानसिक, भावनात्मक और व्यवहार संबंधी गुणों को समझने के लिए साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जाता है। इसके अलावा ये टेस्ट अपराध करते हुए अपराधी की व्यक्तित्व, बुद्धि, रुचियां, अभिवृत्तियां और अन्य मनोवैज्ञानिक हालातों के बारे में जानने में मदद करता है। इस टेस्ट में व्यक्ति को अस्पष्ट उत्तेजनाओं प्रतिक्रिया देने के लिए कहा जाता है।
इस टेस्ट में लेयर्ड वॉइस एनालिसिस भी किया जाएगा ताकि पता लगा सकें कि आरोपी झूठ तो नहीं बोल रहा है। यह टेस्ट सच या झूठ का पता लगाने में मदद करता है।
करीब तीन घंटे में पूरा होता है टेस्ट
किसी एक शख्स का साइकोलॉजिकल टेस्ट करीब तीन घंटे में पूरा होता है, यह टेस्ट सीबीआई की फॉरेन्सिक लैब में कराया जाता है।
आरोपी की मनोदशा समझने के लिए पूछ सकते हैं ऐसे सवाल
- तुम्हारा नाम क्या है?
- तुम क्या करते हो?
- तुम्हारे परिवार में कौन कौन है?
- तुमने घटना के दिन क्या क्या किया? कहा-कहा गए थे घटना के पहले,
किस किस से मुलाकात की थी?
- वारदात की रात क्या तुमने शराब पी थी और कितनी शराब पी थी।
- क्या तुम नशे के आदी हो?
- तुम्हारे फोन से पोर्न वीडियो मिले हैं, ये लत कब से है?
- वारदात की रात तुमने अस्पताल में क्या किया? किस किस से मिले थे?
- तुम सेमीनार हॉल क्यो गए थे?
- तुम ने पीड़िता को कहां देखा था
- तुम्हे डर नही लगा उसकी हत्या करते वक्त?
वारदात को अंजाम देने के बाद तुम कहां गए थे? किस किस को फोन किया था?
- तुम ने क्या किसी को वारदात के बारे में बताया था।



Click it and Unblock the Notifications
