Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
750 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता का निधन, जानें श्रीनिवास राव छोड़ गए कितनी संपत्ति
Kota Srinivasa Rao Net Worth: साउथ सिनेमा के दिग्गज और बहुमुखी अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। 750 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले इस वरिष्ठ कलाकार ने न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे देश के सिनेप्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने चार दशकों से भी अधिक लंबे करियर में उन्होंने विलेन, कॉमिक, कैरेक्टर और कई अहम भूमिकाएं निभाईं।
लेकिन अब जब वो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लोगों के मन में एक सवाल ये भी उठ रहा है कि श्रीनिवास राव अपने पीछे परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और उनके परिवार में कौन-कौन हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ, करियर और कुल नेट वर्थ से जुड़ी कुछ अहम बातें।
श्रीनिवास राव का फिल्मी सफर
श्रीनिवास राव ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी और धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विश्वसनीय और व्यस्त अभिनेताओं में शुमार हो गए। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया और हर किरदार में जान फूंक दी।
उनकी एक्टिंग रेंज इतनी बड़ी थी कि वह एक ही फिल्म में खलनायक से लेकर हास्य कलाकार तक का रोल निभा सकते थे। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर में 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मेगास्टार चिरंजीवी, रजनीकांत, कमल हासन, नागार्जुन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया और हर बार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कैसे हुआ निधन?
श्रीनिवास राव जैसे अभिनेता के निधन की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है। कुछ लोगों को तो अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। श्रीनिवास राव ने अपनी अंतिम सांस रविवार यानी 13 जुलाई 2025 की सुबह ली। सूत्रों के मुताबिक, श्रीनिवास राव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। श्रीनिवास राव ने मनोरंजन की दुनिया के अलावा राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर साल 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा से भाजपा के विधायक भी रहे।
श्रीनिवास राव की कुल संपत्ति (Net Worth)
बात कोटा श्रीनिवास राव की नेट वर्थ की करें तो उसके बारे में सटीक जानकारी तो नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक राव के पास करीब 80 करोड़ की संपत्ति थी। एक्टर के परिवार की बात करें तो उनकी शादी रुक्मिणी से हुआ था और दोनों के तीन बच्चे यानी एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बेटा भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता था लेकिन दुर्भाग्य से साल 2010 में एक सड़क हादसे में उनके बेटी की मौत हो गई। अब एक्टर अपने पीछे अपनी दो बेटियों को छोड़ गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
