Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
कुवैत में 1 लाख रुपए में बिक रहा है हवाई चप्पल, Video देख लोग बोले- ये तो टॉयलेट स्लीपर है
हम सबने अपने घर पर हवाई चप्पल तो पहनी ही होगी। आमतौर पर हवाई चप्पलों का इस्तेमाल घरों में लोग बाथरूम जाने वाली चप्पल के तौर पर करते हैं और इस चप्पल की कीमत मार्केट में 50 रुपये से लेकर 500-1000 रुपये तक भी होती है। लेकिन सऊदी अरब के कुवैत में एक स्टोर में ये चप्पल की जोड़ी हजारों में नहीं बल्कि लाख रुपए में बिकते देखा तो आखें खुली रह गईं।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें "ट्रेंडी सैंडल" चप्पल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चप्पल की क्वालिटी और उसकी कीमत बताई गई है लेकिन जब साधारण से दिखने वाले चप्पल की कीमत भारतीयों ने सुनी तो वे हैरान रह गए।

कुवैत में एक रिटेलर लगभग 4,500 रियाल (1 लाख रुपये) में ट्रेंडी सैंडल (sandals) के नाम पर हवाई चप्पल को बेच रहा है।
जब भारतीयों ने इसके दाम सुने तो हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के स्लीपर का इस्तेमाल में रोजाना टॉयलेट जाने के लिए करता हूं। एक ने लिखा कि मैं तो इसे मात्र 60 रुपये में खरीदता हूं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस चप्पल की अधिकतम कीमत 250 रुपये है।
इस वीडियो को @kuwaitinside नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कुवैत से जुड़ी लोकल जानकारियां शेयर करता है। इस वीडियो को एक दिन में 40 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने कमेंट किया हैं, जिसमें अधिकतर भारतीय हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'यह वास्तव में मदर्स डे का सबसे अच्छा गिफ्ट है. सभी मांओं के लिए सबसे अच्छा हथियार, मेरी मां की चप्पलें मेरे लिए सबसे अच्छी थीं'।



Click it and Unblock the Notifications
