Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Smriti Irani या Rupali Ganguly, टीवी की कौनसी चहेती बहु है ज्यादा अमीर?
Smriti Irani vs Rupali Ganguly Networth : टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों दो नाम काफी चर्चा में हैं] स्मृति ईरानी और रूपाली गांगुली। एक ओर हैं 'अनुपमा' फेम रूपाली, जिन्होंने छोटे पर्दे पर गहरी छाप छोड़ी है, वहीं दूसरी ओर हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 'तुलसी विरानी' के रूप में दमदार वापसी कर रही स्मृति ईरानी।
अब जब दोनों एक्ट्रेस के शो आमने-सामने आ रहे हैं, तो दर्शकों के बीच एक और सवाल चर्चा में है] इन दोनों में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? चलिए जानें इनकी नेटवर्थ और एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती हैं दोनो एक्ट्रेस।

एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती हैं स्मृति और रूपाली?
स्मृति ईरानी ने एक लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी की है, लेकिन उन्होंने अपने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए जो फीस तय की है, वो चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी प्रति एपिसोड ₹14 लाख ले रही हैं। यह राशि उन्हें टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्री बना देती है।
वहीं, रूपाली गांगुली स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'अनुपमा' से जुड़ी हुई हैं और उन्हें प्रति एपिसोड ₹3 लाख मिलते हैं। इस तुलना से यह स्पष्ट है कि फीस के मामले में स्मृति ईरानी रूपाली गांगुली से बहुत आगे हैं।
स्मृति ईरानी की कुल संपत्ति (Net Worth)
स्मृति ईरानी न केवल एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक सक्रिय राजनेता भी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एफिडेविट के अनुसार:
2019 में उनकी कुल संपत्ति ₹11 करोड़ थी।
2024 में यह बढ़कर ₹17 करोड़ हो गई।
उनके पास अमेठी (उत्तर प्रदेश) में एक आलीशान प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत स्पष्ट नहीं है लेकिन वह काफी महंगी मानी जा रही है।
उनके पास ₹37.48 लाख की ज्वेलरी भी है।
स्मृति ईरानी ने ₹8.75 करोड़ से अधिक की व्यक्तिगत संपत्ति की घोषणा की है।
रूपाली गांगुली की कुल संपत्ति (Net Worth)
रूपाली गांगुली छोटे पर्दे पर आज सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उनका शो 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। उनकी कुल कमाई में कई स्रोत हैं:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में उनकी कुल नेटवर्थ ₹20 करोड़ है। रूपाली न केवल एक्टिंग करती हैं, बल्कि वॉयस-ओवर, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी अच्छा पैसा कमाती हैं। उन्होंने कई विज्ञापनों और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है।
कौन है ज्यादा अमीर?
अगर एक एपिसोड की फीस की बात की जाए, तो स्मृति ईरानी 'अनुपमा' की अनुपमा यानि रूपाली गांगुली से कहीं आगे हैं। वे फिलहाल भारतीय टेलीविज़न की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। हालांकि, नेटवर्थ के मामले में रूपाली गांगुली आगे हैं। रूपाली की कुल संपत्ति ₹20 करोड़ है, जबकि स्मृति ईरानी की संपत्ति करीब ₹17 करोड़ है।



Click it and Unblock the Notifications
