Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Laapataa Ladies Dialogues for Status: दिल और दिमाग पर छाप छोड़ने वाली 'लापता लेडीज' के ये डायलॉग्स हैं बेस्ट
Laapataa Ladies Dialogues for Status: कुछ फ़िल्में ऐसी आती हैं जो लम्बे समय तक दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ देती है और बड़ी संख्या में दर्शकों को पसंद आती है। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज़ हुई जिसे देश भर के दर्शकों ने पसंद किया। 'लापता लेडीज़' नाम की खुबसूरत फिल्म निर्देशक किरण राव द्वारा बनाई फिल्म है जिसकी ख़ूबसूरत और प्रेरक कहानी ने सभी का दिल जीत लिया।
यह फिल्म नारीवाद का सच्चा प्रदर्शन करती है जिसमें भारत की ग्रामीण महिलाओं के जीवन को बेहद सरल ढंग से दिखाया गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। इस फिल्म के दमदार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े डायलाग सभी के दिलोदिमाग पर अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। पेश हैं लापता लेडीज़ मूवी के कुछ ऐसे ही दमदार डायलॉग्स -

Laapataa Ladies Best Dialogues for Instagram Captions
1. "मेरा पति और बेटा हमारी कमाई खाके हमही को मारते और फिर कहते थे, 'जो प्यार करे है उका मारने का हक़ होता है। एक दिन हम भी घुमाइके हक़ जता दिए।"
2. "अपने आप में खुश रहना सबसे कठिन काम है, फूल। लेकिन हाँ, एक बार जब आप इसमें महारत हासिल कर लेते हैं, तो कोई भी आपको परेशान नहीं कर सकता।"
3. "बुड़बक होना शर्म की बात नहीं है, बुड़बक होने पर गर्व करना ई शर्म का बात है"

Laapataa Ladies Best Dialogues for Facebook Posts
4. "मुंह ढक लेना, मतलब पहचान ढक लेना"
5. "इस देश में लड़की लोगों के साथ हज़ारों सालों से एक फ्रॉड चल रहा है। ऊका नाम है 'भले घर की बहू बेटी'।"
6. "देखा जाए तो औरतों को मर्दों की कोई खास ज़रूरत है नहीं, लेकिन ई बात अगर औरतों को पता चल जायेगी तो मर्द बेचारो का बाजा ना बज जाएगा।"

Laapataa Ladies Best Dialogues for Whatsapp Status
7. "आप नहीं होती तो हम नहीं मिलते"
8. अगर तू नहीं होती ना तो हमको हम नहीं मिलते"
9. "तो अब क्या औरतों की पसंद का खाना बनेगा? दिक्कत तो ये है कि अब हमको ये भी याद नहीं कि हमें पसंद क्या है?"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
