Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Labubu Doll मनहूस है? बिग बॉस फेम अर्चना गौतम का दावा, जानें कहा से आया इस डरावनी गुड़िया का ट्रेंड
Labubu Doll : आजकल सोशल मीडिया पर एक डॉल ने खूब तहलका मचा रखा है, नाम है Labubu Doll। ये डॉल कई सेलिब्रिटीज के पास नजर आ रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, हाल ही में 'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम ने इसे लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे लोगों में इस डॉल को लेकर डर और संदेह दोनों बढ़ गए हैं।

अर्चना गौतम का दावा और बच्ची की कहानी
अर्चना गौतम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों से Labubu Doll न खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस डॉल का चेहरा इतना डरावना है कि उन्हें समझ नहीं आता लोग इसे खरीद कैसे रहे हैं। वीडियो में एक छोटी बच्ची भी दिखाई दी, जिसने बताया कि जैसे ही उसकी दोस्त ने लाबुबू डॉल खरीदी, उसी दिन उसकी तयशुदा शादी टूट गई और अगले ही दिन उसके पिता का निधन हो गया।
अर्चना ने बताया कि वो भी Labubu Doll खरीदने वाली थीं, क्योंकि आजकल हर दूसरा सेलिब्रिटी इसके साथ नजर आ रहा है। लेकिन संयोग से वो उस वक्त फ्री नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ये डॉल नहीं खरीदी।
किन सेलिब्रिटीज के पास दिखी Labubu?
Labubu Doll इन दिनों उर्वशी रौतेला, शिल्पा शेट्टी, सना मकबूल जैसे सेलेब्स के साथ भी देखी गई है। इससे लगता है कि यह डॉल सेलिब्रिटी ट्रेंड बन चुकी है। मगर जैसे-जैसे इसके साथ डरावने किस्से जुड़ते जा रहे हैं, वैसी ही इसकी छवि एक शैतानी डॉल की बनती जा रही है।
Labubu Doll का इतिहास और डिजाइन
Labubu कोई आम डॉल नहीं है। इसका लुक बहुत ही अजीब और डरावना है, बड़ी-बड़ी आंखें, खरगोश जैसे लंबे कान, और चेहरे पर एक डरावनी मुस्कान।
इस डॉल को 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट Kasing Lung ने बनाया था। उन्होंने एक पिक्चर बुक सीरीज "The Monsters" बनाई थी, जिसमें Labubu एक पात्र था। बाद में टॉय कंपनी Pop Mart के साथ मिलकर उन्होंने इस कैरेक्टर को डॉल में बदल दिया।
कैसे फैली शैतानी डॉल की अफवाह?
Labubu को लेकर अफवाहों की शुरुआत एक इंस्टाग्राम वीडियो से हुई। इसमें Labubu Doll को एक डरावनी आकृति के पास दिखाया गया था। इस वीडियो में अमेरिकी एनिमेटेड शो The Simpsons का एक सीन भी जोड़ा गया, जिसमें एक महिला गलती से एक शैतानी पुतला खरीद लेती है और फिर उसके बच्चे के साथ अजीब घटनाएं घटने लगती हैं।
यही वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने Labubu को एक "Demonic Doll" यानी शैतानी गुड़िया करार देना शुरू कर दिया।
Pazuzu से जोड़ने की कोशिश
कुछ लोग Labubu को मेसोपोटामियन सभ्यता के राक्षस पाजुजु (Pazuzu) से जोड़ने लगे। पाजुजु वही राक्षस है जिसे हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'The Exorcist' में दिखाया गया था।
हालांकि, फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट Snopes और Britannica ने इन दावों को पूरी तरह से अफवाह बताया है। उनके मुताबिक Labubu और Pazuzu के बीच कोई संबंध नहीं है। Labubu पूरी तरह से एक काल्पनिक, कलात्मक और सजावटी डॉल है, जिसे बच्चों और कलेक्टर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
क्या है सच?
Labubu Doll एक डरावनी दिखने वाली, मगर कलात्मक रूप से डिज़ाइन की गई डॉल है। इसे शैतानी या मनहूस करार देना सिर्फ सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और भ्रम का नतीजा है।
हालांकि, जो लोग इस तरह की डरावनी चीजों से प्रभावित होते हैं, उन्हें इस तरह के ट्रेंड्स से दूर रहना चाहिए। बाकी लोगों के लिए यह सिर्फ एक डॉल है, ना तो मनहूस, ना शैतानी।



Click it and Unblock the Notifications
