Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Lake Baikal: बैकल झील के ऊपर हवा में लटके रहते हैं पत्थर, जानें इसके गहरे रहस्यों के बारें मे
मंगोलियाई सीमा के उत्तर में साइबेरिया के पहाड़ी रूसी क्षेत्र में साइबेरिया की बैकल झील खुद में कई सारे रहस्य छिपाए हुए है। इस झील में पड़े पत्थर पानी और हवा के बीच लटके नजर आते हैं। जो लोगों को बेहद हैरान कर देते हैं। सख्त सर्दियों में जब ये झीस पूरी बर्फ से जम जाती है तब इसके जेन पत्थर अपना स्थान अपने आप से सेट कर लेते हैं। बैकाल झील एक कॉन्टिनेंटल दरार वाली झील है, जिसमें सेलेंगा, बरगुज़िन और ऊपरी अंगारा नदियों से प्रवाह है। ये खूबूसरत माउंटेन चेन्स से घिरा हुआ है। अंगारा नदी इसका एकमात्र आउटफ्लो है। सबसे खास बात ये है कि इस झील में पूरी पृथ्वी के मीठे पानी की आपूर्ति का पांचवां हिस्सा है।

आइये जानते हैं बैकल झील के कुछ गहरे रहस्यों के बारें में-
-बैकल झील एक प्राचीन और विशाल झील है। दुनिया के सबसे असामान्य ताजे पानी के जीव इसमें पैदा होते हैं।
-बैकल झील दुनिया की सबसे गहरी झील है। इसकी अधिकतम गहराई 1,632 मीटर है।
-बैकाल झील ही एकमात्र सीमित मीठे पानी की झील है जिसमें गैस हाइड्रेट के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रमाण मौजूद हैं।
-साइबेरिया के एक नेचर फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में जेन पत्थरों की करिश्माई तस्वीरें कैद की थी, जिसे आगे चलकर रूस में सर्वश्रेष्ठ फोटो प्रतियोगिता में प्रथम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
-बैकाल झील 23,000 क्यूबिक किमी मीठे पानी की दुनिया की सबसे बड़ी मात्रा है।

-मार्च 2010 में, जिम डेनेवन और उनके ग्रुप ने बैकाल झील की जमी हुई सतह पर बड़े पैमाने पर कलाकृति बनाई, जिसे द स्पाइरल ऑफ़ सर्किल के रूप में जाना जाता है।
-बैकाल झील में 27 द्वीप हैं।
-बैकल झील की कोस्टललाइन्स लगभग 1300 मील की दूरी पर है।
-झील को 1996 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
-बैकाल झील जानवरों और पौधों की सबसे अनोखी प्रजातियों में से कुछ का घर है।
-जानकारी के अनुसार, झील तक पहुंचने वाला पहला यूरोपीय 1643 में कुर्बत इवानोव था।
-पृथ्वी के ताजे पानी का पांचवां हिस्सा इस खूबसूरत झील में स्थित है।
-बैकल झील में पानी लगभग हर 383 वर्षों में पूरी तरह से नया हो जाता है।
-बैकाल झील के ईस्ट के क्षेत्र को ट्रांसबाइकालिया कहा जाता है।
-बैकाल झील प्रति वर्ष लगभग 2000 भूकंपों का अनुभव करती है।

-बैकाल झील पृथ्वी की सबसे गहरी झील है। इसकी गहराई 1,642 मीटर है।
-बैकाल झील का पानी सभी मीठे पानी की झीलों में सबसे अधिक पारदर्शी है।
-सर्दियों में बैकाल झील की बर्फ में दरारें पड़ जाती हैं, जो 30 किलोमीटर लंबी और 3 मीटर तक चौड़ी हो सकती हैं।
-ये लगभग 1,700 से 1,800 स्थानिक पौधों और जानवरों की प्रजातियों का घर है।

-ट्रांस-साइबेरियन रेलवे 1896 और 1902 के बीच बनाया गया था। बैकाल झील के दक्षिण-पश्चिमी छोर के आसपास सुंदर रेलवे के निर्माण के लिए 200 पुलों और 33 सुरंगों की आवश्यकता थी।
-बैकाल झील में पक्षियों की 236 प्रजातियां पाई जाती हैं।
-बैकल की आयु 25-30 मिलियन वर्ष आंकी गई है, जो इसे भूवैज्ञानिक इतिहास की सबसे प्राचीन झील बनाती है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
