Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Lakme की को-फाउंडर और रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का निधन, इस बीमारी से थीं परेशान
Simone Tata Death News: टाटा ग्रुप के चेयरमैन नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा का 5 दिसंबर की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें अगस्त में दुबई के किंग्स हॉस्पिटल में शुरूआती ट्रीटमेंट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। आपको बता दें कि सिमोन टाटा, नवल टाटा की दूसरी पत्नी थीं और टाटा समूह के चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा की सौतेली मां थीं। सिमोन के इकलौते बेटे नोएल टाटा वर्तमान में टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष और टाटा समूह की तीन कंपनियों के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि सिमोन टाटा को भारत में लेक्मे कॉस्मेटिक ब्रांड को घर-घर में लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। कॉस्मेटिक में उनके योगदान के लिए उन्हें "कॉस्मेटिक जारिना ऑफ इंडिया" का टाइटल दिया गया है।

टाटा संस ने एक बयान में कहा, "श्रीमती सिमोन टाटा, 95, का आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्हेंलैक्मे को भारत का प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रांड बनाने और वेस्टसाइड की नींव रखने के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने सर रतन टाटा इंस्टिट्यूट सहित कई सामाजिक संस्थाओं के काम को दिशा दी. उनकी सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय ने अनेक लोगों को गहराई से प्रभावित किया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा हमें इस क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करें।"
कल दी जाएगी अंतिम श्रद्धांजलि
उन्होंने आगे बताया कि सिमोन टाटा की अंतिम श्रद्धांजलि 6 दिसंबर, 2025 को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक कोलाबा के कैथेड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में दी जाएगी, जिसके बाद सुबह 11 बजे प्रार्थना सभा होगी।
सिमोन टाटा कौन थीं?
सिमोन टाटा का जन्म 1930 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ. उन्होंने जिनेवा विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की थी। साल 1953 में वह पहली बार भारत आईं और 1955 में नेवल एच. टाटा से शादी के बाद हमेशा के लिए भारत से जुड़ गईं। शादी के बाद उनका कॉर्पोरेट सफर शुरू हुआ। 1960 के दशक में वह टाटा समूह से जुड़ीं और 1962 में उन्हें लैक्मे के बोर्ड में शामिल किया गया, जो उस समय टाटा ऑयल मिल्स की एक यूनिट थी। सिमोन टाटा को ही लैक्मे को एक मजबूत और भरोसेमंद भारतीय कॉस्मेटिक ब्रांड बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनकी रणनीति और नेतृत्व ने भारतीय ब्यूटी उद्योग को बिल्कुल नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।



Click it and Unblock the Notifications
