Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Lal Bahadur Shastri Quotes: शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर हर देशवासी को जानने चाहिए उनके अनमोल विचार
Lal Bahadur Shastri Quotes: भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष का हिस्सा और देश के पूर्व प्रधानमन्त्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का योगदान भारत निर्माण में अमूल्य रहा है। जवाहर लाल नेहरु के आकस्मिक निधन के बीच लाल बहादुर शास्त्री ने ही 1964 में देश की बागडोर संभाली थी और 1965 के युद्ध में भारत का मज़बूत नेतृत्व करते हुए पकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरा था।
युद्ध और खाद्य संकट जैसे संवेदनशील समय में उन्होंने देश को नेतृत्व प्रदान किया और "जय जवान, जय किसान" का नारा बुलंद किया था। हालांकि उनकी आकस्मिक मृत्यु के कारण वे बहुत कम समय तक ही भारत के प्रधानमन्त्री रहें। 11 जनवरी 1966 में ताशकंद में उनकी रहस्मयी मृत्यु हुई। अपने छोटे से पीएम कार्यकाल में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। पेश हैं उनके द्वारा कहे गये कुछ प्रभावशाली विचार जो आज भी प्रेरणा के स्त्रोत हैं -

1. मैं किसी दूसरे को सलाह दूं और मैं खुद उस पर अमल ना करू तो मैं असहज महसूस करता हूँ। -लाल बहादुर शास्त्री
2. हम केवल दुनिया में केवल तभी सम्मान पा सकते हैं अगर हम आंतरिक रूप से मजबूत हैं और हमारे देश से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म कर दे। -लाल बहादुर शास्त्री
3. हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी से लड़ना चाहिए, जितना हम युद्ध में लड़ते हैं। -लाल बहादुर शास्त्री
4. देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा। -लाल बहादुर शास्त्री

5. हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं। -लाल बहादुर शास्त्री
6. हमें उन कठिनाइयों पर विजय पानी है जो हमारे सामने आती हैं और हमारे देश की खुशी और समृद्धि के लिए दृढ़ता से काम करना चाहिए। -लाल बहादुर शास्त्री
7. शासन का मूल विचार समाज में एकता रखनी है ताकि वह अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सके और आगे बढ़ सके। -लाल बहादुर शास्त्री
8. अनुशासन और एकता ही किसी देश की ताकत होती है। -लाल बहादुर शास्त्री
9. हम स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं, प्रत्येक देश के लोगों के लिए आजादी, बाहरी हस्तक्षेप के बिना, अपने खुद की नियति बनाने के लिए स्वतंत्रता। -लाल बहादुर शास्त्री
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
