Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Lala Lajpat Rai Quotes: शेर ए पंजाब लाला लाजपत राय की जयंती पर जरूर जानें उनके क्रांतिकारी विचार
Lala Lajpat Rai Quotes in Hindi: भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कई जांबाज शूरवीरों का योगदान रहा। इन जांबाज सेनानियों में लाला लाजपत राय का भी नाम भी सुनहरे अक्षरों में शामिल है। लाला लाजपत राय को शेर ए पंजाब और पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। 28 जनवरी को लाला लाजपत राय की जयंती मनाई जाती है।
अंग्रेजों के खिलाफ़ सायमन कमीशन का विरोध करने के दौरान अंग्रेजों लाठीचार्ज में लाला जी को सिर पर गहरी चोट आ गई थी जिनसे उनकी मृत्यु हो गई। लाला जी के विचार आज के समय भी उतने ही प्रासंगिक हैं। पेश हैं उनकी जयंती के मौके पर उनके द्वारा कहे गये विशेष उद्धरण -

लाला लाजपत राय के अनमोल विचार
1. पराजय और असफलता कभी कभी विजय की ओर बढ़ने के लिए जरुरी कदम होते है।
-लाला लाजपत राय

2. अगर सार्वजनिक जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है वरना प्रगति के रास्ते में बाधा आ जाएगी।
-लाला लाजपत राय
3. देशभक्ति का निर्माण हमेशा न्याय और सत्य की दृढ़ चट्टान पर ही किया जा सकता है।
-लाला लाजपत राय
4. मनुष्य हमेसा प्रगति की मार्ग में अपने गुणों से आगे बढ़ता है किसी दुसरे के भरोसे रहकर आगे नही बढ़ा जा सकता है।
-लाला लाजपत राय

5. भले ही आजादी हमें प्यारी हो लेकिन इसे पाने का मार्ग बहुत ही लम्बा और कष्टकारी है।
-लाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय के कोट्स
6. परतंत्रता में जीने से मतलब खुद का विनाश है।
-लाला लाजपत राय
7. पूरी निष्ठा और ईमानदारी से शांतिपूर्ण साधनों के जरिये उद्देश्य को पूरा करने को ही अहिंसा कहा जाता है।
-लाला लाजपत राय

8. इन्सान को हमेसा सत्य की राह पर चलते हुए बिना सांसारिक लाभ की चिंता किये बगैर हमेशा साहसी और ईमानदार होना चाहिए।
-लाला लाजपत राय
9. नेता वही होता है जिसका नेतृत्व संतोषप्रद और प्रभावशाली हो जो अपनों के लिए सदैव आगे रहता है और ऐसे लोग हमेशा निर्भीक और साहसी होते है।
-लाला लाजपत राय
10. हर चीज की एक निश्चित कीमत होती है, जिससे चुकाना ही पड़ता है, हमें अपनी आजादी के लिए, वह कीमत चुकाना पड़ेगा।
-लाला लाजपत राय
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
