Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Lala Lajpat Rai Jayanti Wishes: इन संदेशों को शेयर करके लाला लाजपत राय जी को दें श्रद्धांजलि
Lala Lajpat Rai Birth Anniversary Wishes in Hindi: भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कई जांबाज शूरवीरों का योगदान रहा। इन जांबाज सेनानियों में लाला लाजपत राय का भी नाम भी सुनहरे अक्षरों में शामिल है। लाला लाजपत राय को शेर ए पंजाब और पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है।
28 जनवरी को लाला लाजपत राय की जयंती मनाई जाती है। अंग्रेजों के खिलाफ़ सायमन कमीशन का विरोध करने के दौरान अंग्रेजों लाठीचार्ज में लाला जी को सिर पर गहरी चोट आ गई थी जिनसे उनकी मृत्यु हो गई। लाला जी के विचार आज के समय भी उतने ही प्रासंगिक हैं। पेश हैं उनकी जयंती के मौके पर कुछ देशभक्ति भरे शुभकामना सन्देश -

लाला लाजपत राय जयंती की शुभकामना संदेश
1.
भारत माता के अमर सपूत
लाला लाजपत राय जी
की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम।
लाजपत राय जयंती की शुभकामनाएं!
2.
व्यक्ति को सत्य से कभी घबराना नहीं चाहिए
उसे सांसारिक लाभ की चिंता छोड़कर
साहसी और ईमानदार बनना चाहिए।
लाजपत राय जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
आजादी की कभी शाम ना होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची है लहू की एक बूँद भी रगों में,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम ना होने देंगे।
लाला लाजपत राय जयंती की शुभकामनाएँ!
4.
लाला लाजपत राय देशभक्त महान,
आजादी के लिए दिया हर बलिदान,
1928 में साइमन कमीशन का किया बहिष्कार,
प्राणों की बाजी लगा दी,
भारत से करते थे इतना प्यार
उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन!
लाला लाजपत राय जयंती मैसेज, ग्रीटिंग्स, शुभकामनाएं

5.
अंग्रेजों की जो लाठियां
लाला लाजपत राय पर तन गई,
वही अंग्रेजी हुकूमत के
ताबूत की कील बन गई।
लाला लाजपत राय के जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
पंजाब केसरी के देशभक्ति आदर्शों को अपनाएं,
आप सभी को लाला लाजपत राय के जयंती की शुभकामनाएं।
7.
अपने प्राणों की आहुति देकर सम्पूर्ण भारत में
राष्ट्रीयता की भावना को जागृत कर स्वतंत्रता की
अलख जगाने वाले लाला लाजपत राय जी की
जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
