Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Goodbye 2025: पुराने साल को अलविदा कहने के लिए सोशल मीडिया वायरल हो रहे खास संदेश
Last Day Of 2025 Year Ender Viral Messages: आज साल 2025 का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर है। कल से नए साल का आगाज हो जाएगा और इस नए दिन से लोग अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे। जैसे-जैसे साल 2025 अपने अंत की ओर कदम बढ़ा रहा है वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर इस पुराने साल के कुछ खास संदेश वायरल हो रहे हैं, जो ये बता रहे हैं कि कैसे ये साल खुशियों और गम का रोलर-कोस्टर रहा। किसी की जिंदगी में खुशियां आईं तो किसी के हिस्से में दुख और अपनों से जुदाई।
बड़े-बड़े हादसे हुए और कुछ ऐसे पल भी आए जो चेहरों पर मुस्कान दे गए। अगर आप भी अपने साल 2025 के एक्पीरियंस को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब व एक्स पर वायरल हो रहे ये कोट्स और संदेश आपकी मदद कर सकते हैं।

अपनों को ऐसे कहें धन्यवाद
इंस्टाग्राम पर एक कोट वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि वर्ष के अंतिम पड़ाव पर उन सभी संबंधों को धन्यवाद, जिन्होंने सुख-दुख में साथ दिया और जीवन की इस यात्रा को सरल और सहज बनाया। आप भी अपने किसी खास को इस कोट के द्वारा आभार कह सकते हैं।
ये संदेश रिश्तों के नाम
एक और संदेश वायरल हो रहा है जिसमें रिश्तों की सच्चाई बताई है। इस साल की सबसे बड़ी सीख यही मिली, सबसे ज्यादा घाटा उन्हीं रिश्तों में हुआ। जिन रिश्तों को वक्त भी ज्यादा दिया, इज्जत भी ज्यादा दी।
इस कविता ने जीता लोगों का दिल
बीता हुआ साल अगर मन में कोई गांठ छोड़ गया हो,
तो नए साल में उसे साथ लेकर मत चलना।
जो बीत गया, उसे बह जाने दो...
नया साल हल्के मन से शुरू हो।
इस तरह करें पुराने साल की विदाई
आप इस तरह करें पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत और अपनों को भेजें ये खास संदेश। ये आपके पुराने साल की यादों को ताजा करेगा और नए साल की उम्मीदों को बढ़ाएगा।
पुराने साल ने दिखाया अपनों का सच
साल को बुरा कहने वाले इस संदेश को पढ़ें और अपनों को शेयर करें। इस संदेश को पढ़ आप समझ जाएंगे कि कैसे इस बीतते साल ने आपको अपनों का असली चेहरा दिखाया।
गुजरते हुए साल ने दी खास सीख
इस संदेश में बताया गया है कि गुजरते हुए साल ने कैसे जिंदगी की नई सीख दी है। आप इस संदेश को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर और व्हाट्सअप-फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।
अंत ही आरंभ है
इस संदेश में बताया गया है कि अंत ही आरंभ है।
जिस तरह दिसंबर जाता है और जनवरी आता वो नई सुबह और नई उम्मीदों का संदेश देता है। आप इस संदेश से सबक ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
