Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
Lee Sun Kyun dies: पैरासाइट एक्टर ली-सुन-क्युन से जुड़े 10 दिलचस्प फैक्ट, शायद पहले न सुने हों
Lee Sun Kyun dies : साउथ कोरियन एक्टर ली-सुन-क्युन (Lee Sun-kyun) का निधन हो गया है। वो 48 साल के थे। उनकी मौत की खबर ने फैंस को शॉक कर दिया है। हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धाजंलि दे रहा है। Yonhap न्यूज एजेंसी ने बताया कि 27 दिसंबर को ली को गाड़ी के अंदर मृत पाया गया था। ली की पत्नी को एक्टर के घर से निकलने के बाद एक नोट मिला था। उन्हें ये सुसाइड नोट की तरह लगा।
फिर ली की पत्नी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। लोकल पुलिस को ऐसी आशंका है कि एक्टर ने सुसाइड किया है। हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है।

ली सन क्यून अपनी फिल्म पैरासाइट के 92वें अकादमी पुरस्कार में चार ऑस्कर पुरस्कार जीतने के बाद ग्लोबल स्टार बन गए थे। हालांकि, बहुत कम लोग हैं जो Lee Sun-kyun अभिनेता के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। आइए आपको बताते हैं अभिनेता Lee Sun-kyun से जुड़े दिलचस्प फैक्ट-
- Lee Sun-kyun ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत द रॉकी हॉरर शो में ब्रैड मेजर्स के रूप में म्यूजिकल थिएटर से की।
- अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने ज्यादातर छोटी सहायक भूमिकाएँ निभाईं।
- पाजू में उनकी भूमिका के लिए उन्हें लास पालमास डी ग्रैन कैनरिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
- 2012 में Lee Sun-kyun की प्रसिद्धि तब बढ़ी जब उनकी लगातार दो बड़ी मूवीज स्क्रीन पर हिट रहीं, एक मिस्ट्री थ्रिलर जिसका टाइटल था' हेल्पलेस' और एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'ऑल अबाउट माई वाइफ'।
- 2014 में, उनकी फिल्म 'ए हार्ड डे' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही, जिसे प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में भी प्रदर्शित किया गया था।
- 2018 में, उन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित श्रृंखला 'माई मिस्टर' के साथ टेलीविजन पर वापसी की।
- इसी साल 2023 अक्टूबर में, ली सन क्यून पर संदिग्ध नशीली दवाओं के दुरुपयोग करने पर आंतरिक जांच के लिए मामला दर्ज किया गया था। मरने से एक दिन पहले ही एक्टर से ड्रग मामले में पुलिस ने पूछताछ भी की थी।
- अभिनेता ने 2009 में अपनी प्रेमिका जियोन हाई-जिन से शादी की। उसी साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और इसके 2 साल बाद वो 2011 में एक बेटे के पिता बनें।
- सुर्खियों में रहने के बावजूद भी ली सुन क्यून बहुत ही दरिया दिल इंसान थे। वो चैरिटी कार्यकर्मों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने के अलावा वो प्रकृति संरक्षण से जुड़े कई कैंपेन का भी हिस्सा थे।



Click it and Unblock the Notifications