Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Lefthander Day 2021: जानिए क्यों खास है यह दिन
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें उल्टे हाथ से लिखने की आदत होती है और इसलिए इन्हें लेफ्टी या लेफ्ट हैंडर्स कहा जाता है। अमिताभ बच्चन से लेकर लेडी गागा तक ऐसे कई स्टार है, जो लेफ्टी हैं। हालांकि, भारत में उल्टे हाथ से लिखना अच्छा नहीं माना जाता। शायद इसलिए दुनियाभर में लोगों को बाएं हाथ से काम करने के प्रति जागरूक करने और लेफ्टी लोगों की खासितयों को सेलिब्रेट करने के लिए दुनियाभर में 13 अगस्त के दिन इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत साल 1976 में डीन आर कैम्पबेल द्वारा की गई थी और आज तक लोग इस खास दिन को बेहद ही अलग अंदाज से सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लेफ्ट हैंडर्स डे के खास दिन पर इन लोगों की कुछ खासियतों के बारे में बता रहे हैं-

कब हुई शुरूआत
लेफ्ट हैंडर्स डे को सेलिब्रेट करने की शुरूआत साल 1976 में हुई। इसकी शुरुआत डीन आर कैम्पबेल के लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा की गई। यह पहला क्लब था, जिसने लेफ्ट हैंडर्स लोगों की खासितयों के बारे में दुनियाभर को बताने की कोशिश की। इसके बाद और भी कई क्लब और एसोसिएशन का गठन हुआ जो लगातार लेफ्टीज के लिए कार्य कर रहे हैं।

होती हैं यह खासियतें
लेफ्ट हैंडर्स लोगों में कई तरह की खासियतें होती हैं। ’सेरेब्रल डोमिनेंसः द बायोलॉजिकल फ़ाउंडेशन’ नामक एक शोध पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि दाएं हाथ के लोगों की तुलना में लेफ्ट हैंडर्स को एलर्जी होने की संभावना 11 गुना अधिक होती है।पुस्तक के अनुसार, एक लेफ्टी को ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित होने की संभावना दाहिने हाथ का उपयोग करने वाले व्यक्ति की तुलना में ढाई गुना अधिक है। रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए अपने बाएं हाथ का उपयोग करने वालों को अनिद्रा, माइग्रेन, मनोविकृति जैसी चीजें होने का खतरा अधिक होता है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि लेफ्ट हैंडर्स राइट हैंडर्स की तुलना में चोटों से जल्दी ठीक हो जाते हैं। वहीं लेफ्टीज बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोग अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग संगीत और कला के क्षेत्र में अधिक करते हैं। इसके अलावा, वह टेनिस, तैराकी, मुक्केबाजी आदि खेलों में भी लेफ्टीज अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऐसे लोगों के मस्तिष्क के बाएं और दाएं पक्षों के बीच उनका संबंध बेहतर होता है। इसके अलावा उनकी याददाश्त अधिक बेहतर होती है।

कई सेलिब्रिटी है लेफ्ट हैंडर्स
दुनियाभर में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जो लेफ्ट हैंडर्स हैं। जिनमें बराक ओबामा, गेराल्ड फोर्ड, जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश, रोनाल्ड रीगन, बिल क्लिंटन, क्वीन विक्टोरिया, नेपोलियन बोर्नापार्ट, एलेक्जेंडर द ग्रेट, लियोनार्दो द विंची, पिकासो, आईसेक न्यूटन, अलबर्ट आइंस्टीन, चार्ली चैपलिन, अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट, सौरव गांगुली आदि कई नाम है।



Click it and Unblock the Notifications