Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
2022 में भारत में सबसे ज्यादा Google Search किए लोगों की लिस्ट, एम्बर हर्ड से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक
साल 2022 के Google Search ने 'Year in Search 2022' की लिस्ट शेयर की है। जो इस साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले लोगो की लिस्ट है। गूगल सर्च ने कई कैटेगरीज में में सर्च किये गये टॉप 10 लोगों को प्रदर्शित किया। जिनमें महिलाओं की अगर बात करें तो पॉलिटिशियन नुपूर शर्मा, अमेरिकन एक्ट्रेस एम्बर हर्ड, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और टिकटॉकर अंजली अरोड़ा शामिल है, इन सब के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इस लिस्ट में हैं। तो आइये जानते हैं ये लोग इस साल गूगल सर्च में सबसे ज्यादा क्यों खोजे गये-

अमेरिकन एक्ट्रेस एम्बर हर्ड
फेमस अमेरिकन एक्ट्रेस एम्बर हर्ड साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी हैं। एम्बर हर्ड अपने एक्स हसबेंड फिल्म पाइरेट ऑफ कैरेबियन सीरीज के एक्टर जॉनी डेप के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि के मुकदमे के बाद से ही सुर्खियों में रहीं।
अभिनेता जॉनी डेप और एम्बर हर्ड साल 2022 की शुरुआत में अपने मुकदमें की वजह से ही हॉट ट्रेंड में रहें। 2022 में Google रिसर्च ट्रेंड में एम्बर को इस साल Google Search पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करती रहीं।

बीजेपी लीडर नूपुर शर्मा
नूपुर शर्मा जो एक भारतीय राजनेता हैं और जून 2022 तक भारतीय जनता पार्टी की नेशनल स्पोक पर्सन थीं। जून 2022 में, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर एक न्यूज चैनल पर डीबेट शो के दौरान इस्लामिक पैगंबर मुहम्मद साहब और उनकी बीवी आयशा की उम्र पर टिप्पणियों के कारण उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जानें की पॉलिटिकल लीडर रहीं। Google Trends 2022 के आंकड़ों के आधार पर मोस्ट सर्च पीपुल नूपुर शर्मा रहीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं, इसके साथ ही वो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी हैं। द्रौपदी मुर्मू संथाली समुदाय से ताल्लुक रखती है। राष्ट्रपति मुर्मू प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। संथाल भारत की सबसे बड़ी जनजातियों में से एक हैं। आजादी के वक्त संथाल विद्रोह हुआ था, जिसका भारत की आजादी में जोश जगानें में बड़ा हाथ रहा है। संथाल ज्यादातर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में रहते हैं। Google Trends 2022 में सबसे ज्यादा मोस्ट होने वाले लोगों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हैं।

टिकटॉकर अंजली अरोड़ा
अंजली अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पर डांसिंग रील्स बनाकर पोस्ट करती हैं। अंजली के सोशल मीडिया हैंडल पर 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अंजली फेमस गाने 'कच्चा बादाम' पर अपने लिप सिंक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हिट हो गई थीं। वहीं अंजलि का नाम एक एमएमएस लीक में भी आया। अंजली अरोड़ा ने एक रियलिटी शो में भाग लिया था। Google Trends 2022 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले लोगों में अंजली अरोड़ा भी शामिल रही हैं।

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक रही हैं। सुष्मिता सेन देश की पहली मिस यूनिवर्स भी हैं, लेकिन Google Search ने अपने 'Year in Search 2022' में सुष्मिता सेन को भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले लोगों में शामिल किया है। सुष्मिता और ललित मोदी का रिलेशनशिप के बारें में काफी सर्च किया, जिसकी वजह से ललित मोदी भी चौथे नंबर पर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
