Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Indian Driving Licence: भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव
सपाट बढ़िया और तकनीकी रूप से उत्कृष्ट सड़कों पर ड्राइव करना किसे पसंद नहीं? और जब हम विदेश जाते हैं तो ये मन में इच्छा होती है कि हम भी थोड़ा ड्राइव कर लेते। लेकिन दुविधा ये है कि हमें मालूम नहीं की भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस उस देश में वैध है की नहीं।
विदेश में ट्रैफिक को लेकर बहुत कड़े नियम हैं इसलिए डर भी लगता है और सबसे ख़ास बात ये कि कई देशों में स्टीयरिंग बायें तरफ होती है तो फिर दिक्कत होती है। अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस सबसे सहज उपाय है लेकिन अगर ये आपके पास नहीं है तो फिर हम बताते हैं आपको उन देशों के बारे में जहां आप अपने भारतीय लाइसेंस के साथ ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन इसके साथ कुछ शर्ते भी लागू हैं इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

यूनाइटेड किंगडम
भारतीय डीएल को यूनाइटेड किंगडम मान्यता देता है लेकिन सिर्फ 1 वर्ष की अवधि के लिए। यहां भी सारे जगहों पर आप ड्राइविंग नहीं कर सकते हैं, कुछ चुनिन्दा जगहों में ही गाड़ी चला सकते हैं जैसे कि इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हर तरह की गाड़ी नहीं चला सकते हैं। एक ख़ास श्रेणी की गाड़ियों को ही चला सकते हैं जिसकी जानकारी पहले ले लीजिये।
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया अपने उन्नत हाइवे लेकिन जटिल सड़कों के जाल के लिए मशहूर है। यहां ड्राइविंग करना मजेदार है। लेकिन आस्ट्रेलियाई लोग सड़क के बाईं ओर गाड़ी चलाते हैं। अगर आपके पास अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो फिर कोई बात नहीं। आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में है तो आप तीन महीने तक कार द्वारा ऑस्ट्रेलिया का भ्रमण कर सकते हैं। कुछ ख़ास जगहों पर ये छूट नहीं है इसलिए वहां के लोकल नियम कानून को जान लेना चाहिए।
कनाडा
कनाडा की स्थिति भी कमोबेश ऑस्ट्रेलिया जैसी ही है। यहां भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग करके तीन महीने तक ड्राइविंग का आनंद उठाया जा सकता है। लेकिन कनाडा के भी कुछ ख़ास भागों में ड्राइविंग करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है इसलिए पहले पता कर लेना ठीक रहेगा।
सिंगापुर
सिंगापुर भारतीय पर्यटकों के लिए बहुत अनुकूल देश है जहां का खान पान और सांस्कृतिक विविधता पर्यटकों को लुभाती है। सिंगापूर भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस धारको को बारह महीने की छूट देता है। अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ सिंगापुर में 12 महीने तक ड्राइविंग किया जा सकता है लेकिन शर्त ये है की आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए।

भूटान
भूटानी अधिकारी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर ड्राइविंग करने की अनुमति देते हैं। हालांकि आप भूटान में आराम से ड्राइविंग कर सकते हैं लेकिन याद रखें की भूटान एक पहाड़ी देश है और यहाँ के रस्ते थोड़े कठिन है। बेहतर होगा लोकल ड्राइवर हायर कर लें।
फिनलैंड
फिनलैंड भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को मंजूरी देता है लेकिन इसके साथ एक शर्त है। आपको इस देश में प्रवेश करते वक़्त अपना स्वास्थ्य बीमा दिखाना होगा। बिमा के हिसाब से आपको ड्राइविंग करने की परमिशन मिलेगी। आमतौर पर ड्राइविंग की अनुमति 6 से 12 महीने के बीच मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
