Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Tejasvi Surya Net worth: सांसद बनने के 5 साल में लखपति से करोड़पति बने तेजस्वी सूर्या, इतनी हुई नेटवर्थ
Tejasvi Surya Net worth : बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या दक्षिण भारत में बीजेपी के स्टार नेता बन चुके हैं। युवाआं के बीच ये युवा सांसद बहुत पॉपुलर हैं। हाल ही में आगामी चुनाव के लिए दायर चुनावी हलफनामे में उनकी संपति का लेखा-जोखा सामने आया है। पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में 30 प्रतिशत उछाल देखने को मिला हैं।
2019 के लोकसभा चुनावों में तेजस्वी सूर्या की घोषित आय 13 लाख बताई गई थी जो अब 2024 में 31.5 फीसदी बढ़कर कुल संपत्ति 4.10 करोड़ रुपये हो गई है। संपति में आई ग्रोथ का कारण खुद युवा सांसद ने बताया है। आइए जानते हैं कैसे तेजस्वी सूर्या के आय में इतनी बढ़ोतरी हुई हैं।

इस वजह से 5 साल में नेटवर्थ में 30% हुई ग्रोथ
तेजस्वी सूर्या की कुल संपत्ति 4.10 करोड़ रुपये बताई गई है। उन्होंने म्यूचुअल फंड में 1.99 करोड़ इंवेस्ट किए हैं। साथ ही 1.79 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर भी खरीदे हैं। सूर्या ने अपने हलफनामे में बताया कि उन्होंने अधिकांश पैसा म्यूचुअल फंड और स्टॉक में निवेश किया था और शेयर मार्केट में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई हैं।
यहां से लड़ेंगे इस साल चुनाव
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष 33 वर्षीय तेजस्वी सूर्या पिछली बार की तरह इस बार भी बेंगलुरू साउथ सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। वे बीजेपी के पॉपुलर युवा नेताओं में शामिल हैं। 2019 में तेजस्वी सूर्या की राजनीति में एंट्री और उनकी जीत काफी रोमांचक थी।
कौन हैं तेजस्वी सूर्या?
तेजस्वी सूर्या बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के पूर्व छात्र और कर्नाटक हाई कोर्ट में वकील हैं। वह बीजेपी नेता और बसवनगुड़ी के विधायक रवि सुब्रमण्यम के भतीजे हैं। फिलहाल वह बेंगलुरु साउथ से मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिदंद्धी कांग्रेस उम्मीदवार हरिप्रसाद को तीन लाख से ज्यादा मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की थी।



Click it and Unblock the Notifications
