Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
वायनाड सीट से राहुल गांधी और एनी राजा ने घोषित की संपत्ति, जानें दोनों से कौन हैं ज्यादा अमीर?
Rahul Gandhi Vs Annie Raja Who Is Richer : वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की एनी राजा चुनाव लड़ रही है। दोनों ही हाई प्रोफाइल कैंडिडेट ने बुधवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
दोनों ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी अपनी प्रोपर्टी और नेटवर्थ का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि दोनों के पास कितनी प्रोपर्टी हैं और कौन ज्यादा अमीर कैंडिडेट हैं।

राहुल गांधी की नेटवर्थ
चुनावी हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी ने शेयर बाजार में 4.3 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हुए है। उनके पास 3.81 करोड़ का म्यूचुअल फंड जमा है और बैंक खाते में 26.25 लाख रुपये है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राहुल गांधी के पास 55000 नकद और कुल आय एक करोड़ 27 लाख 8 हजार 680 रुपये है।
5 साल में राहुल की प्रोपर्टी के दाम बढ़े
हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी की चल संपत्ति का पांच वर्षों में 59 प्रतिशत बढ़ गया है। 2019 में राहुल गांधी की चल संपत्ति की कीमत 5.8 करोड़ थी, जिसकी कीमत बढ़कर अब 9.24 करोड़ तक पहुंच गई हैं। राहुल के पास 15.2 लाख के गोल्ड बॉन्ड भी है। राष्ट्रीय बचत योजनाओं, डाक बचत, बीमा पॉलिसियों और अलग-अलग जगह पर 61.52 लाख का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है।
राहुल पर 49.7 लाख रुप का कर्ज है। इसके अलावा राहुल गांधी के पास दिल्ली के महरौली में कृषि भूमि हैं जो उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ संयुक्त रूप से खरीदी हैं। साथ ही गुरुग्राम में कार्यालय स्थान की भी घोषणा की है, जिसकी कीमत 11 करोड़ है। न्यूज18 ने हलफनामे का हवाला देते हुए बताया कि राहुल गांधी के पास ₹20 करोड़ की संपत्ति है और उनकी सालाना आय ₹1 करोड़ से अधिक है।
एनी राजा का नेटवर्थ
वायनाड लोकसभा सीट से सीपीआई की एनी राजा ने भी नामाकंन भरा है। वो नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमेन की महासचिव और पार्टी के महासचिव डी राजा की पत्नी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति करीब 72 लाख (71,68, 750) रुपये है। 10,000 रुपए नकदी है। बैंक अकाउंट में 62,000 की राशि बैंक में जमा है। इसके साथ ही 25,000 के आभूषण और 71 लाख की विरासत में मिली संपत्ति की घोषणा की है।



Click it and Unblock the Notifications