Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Lok Sabha Election 2024 Dates: कहां देख सकते हैं लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, नोट करें समय
Lok Sabha Election 2024 Dates: इन्तजार की घड़ियां आज आखिरकार खत्म होने जा रही हैं। भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा। पांच साल में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा भारतीय निर्वाचन आयोग आज 3 बजे करेगा।
इस वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव होंगे। हरियाणा एवं महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में आयोजित होंगे। आज आधिकारिक रूप से चुनावी बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार एवं तैयारियों में जोरशोर से भिड़ जाएंगी। आइये जानते हैं लोकसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कब और कहां देखि जा सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख
निर्वाचन आयोग आज यानी 16 मार्च दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने वाली है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को चुनाव आयोग के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इसके आलावा उनके विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में आयोजित किये जाएगा। 543 सीटों के लिए मतदान करवाएं जाएंगे। तारीखों की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications