Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Lok Sabha Chunav 2024: भारत में इन नेताओं के नाम पर बने हैं मंदिर, लिस्ट देख चकरा जाएगा सिर
Politicians Temples in India: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हम भारतीय बहुत भावुक लोग हैं। यहां के लोग दूसरों की ख़ुशी में अपनी ख़ुशी ढूंढ लेते हैं। कई तो अपनी बातों से ही लोगों के मन पर विजय प्राप्त कर लेते हैं। अगर राजनीति की बात करें तो कई नेताओं को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी है।
उन नेताओं की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि जनता उन्हें भगवान की तरह पूजती है। उदाहरण के लिए आप एमजीआर को ही देख लीजिए। वह एक ऐसे नेता हैं जो राजनीति में आये और तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने और ऐसा लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के प्रेम के कारण हो पाया।
भारत में लोगों के एक बड़े वर्ग के बीच न केवल एमजीआर बल्कि कई अन्य नेता भी देवता के समान माने जाते हैं। इनमे से कई राजनेताओं के नाम पर मंदिर भी बने हैं। कट्टर प्रशंसकों ने फिल्म सितारों के लिए मंदिर बनाए हैं, लेकिन इस मामले में राजनेता भी पीछे नहीं हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे राजनेताओं के बारे में बात कर रहे हैं जिनके नाम पर मंदिर बनाये गए हैं।
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Temple)

सोनिया गांधी आधुनिक समय की सबसे लोकप्रिय कांग्रेस नेताओं में से एक हैं। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके लिए एक मंदिर बनाया। यह मंदिर तेलंगाना के करीमनगर में स्थित है। मंदिर के अंदर सोनिया की एक मूर्ति भी है। इस मंदिर का निर्माण 2014 में हुआ था। मंदिर में सोनिया गांधी की संगमरमर की मूर्ति और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी सहित उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी हैं।
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Temple)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े नेता हैं। भारतीय राजनीति में उन्हें दिग्गज माना जाता है। नरेंद्र मोदी न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं। वो लोकप्रियता के मामले में बहुत आगे हैं। उन्होंने भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए बहुत कुछ किया है। ऐसे कई लोग हैं जो उन्हें सिर्फ एक राजनेता के बजाय भगवान के रूप में देखते हैं। इसीलिए उनके अनुयायियों ने उनके पैतृक गांव राजकोट, गुजरात में कोठारिया गांव में उनके नाम पर एक मंदिर बनवाया है। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मंदिर है।
एम.जी.आर (MGR Temple)

एमजी रामचन्द्रन एक ऐसे नेता थे जिन्होंने तमिलनाडु का इतिहास बदल दिया। वह एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और राजनीतिक नेता थे। वे तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर भी विराजमान हुए। उनके जीवन के दौरान और उनकी मृत्यु के बाद भी लोगों के मन में उनकी स्थिति भगवान जैसी थी। एक दशक पहले, कलैवानन नाम के एक व्यक्ति ने एमजीआर के लिए मंदिर बनवाया था, वह अपने सदाबहार नायक के लिए विश्राम स्थल चाहता था। यह मंदिर चेन्नई से 45 किमी दूर तिरुवल्लुर के अरुल्मिगु में स्थित है। एमजीआर की मृत्यु के 30 साल बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग एमजीआर मंदिर में आते हैं।
मायावती (Mayawati Temple)
मायावती दलित समुदाय से उभरने वाले सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। उनका व्यक्तित्व ऐसा है जिसके लाखों अनुयायी हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए उनके प्रशंसकों ने एक मंदिर बनवाया है। 2010 में ही बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने बुन्देलखंड में मायावती के लिए एक मंदिर बनाने का फैसला किया।
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Temple)

ओडिशा के संबलपुर के पास एक छोटे से गांव भतरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित एक मंदिर है। सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए 1970 के दशक में निर्मित इस मंदिर में सभी धर्म और जातियों के लोग आते हैं। इस मंदिर की नींव पूर्व विधायक अभिमन्यु कुमार के विचार के बाद पड़ी थी जो उन दलितों के लिए एक मंदिर चाहते थे जिन्हें छुआछूत के कारण अन्य मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। 1974 में, तत्कालीन ओडिशा के मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी ने औपचारिक रूप से मंदिर को राष्ट्र को समर्पित किया। मंदिर में सुबह-शाम आरती करने वाला मुख्य पुजारी दलित हैं। ग्रामीण किसी भी अन्य देवता की तरह गांधी की पूजा करते हैं। मंदिर में प्रतिदिन गांधी जी के संदेश भी पढ़ाए जाते हैं।
खुशबु (Khushbu Temple)
खुशबू 90 के दशक में तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक थीं। 90 के दशक में खुशबू अपने करियर के चरम पर थीं। बाद में वे राजनीति में आयीं। इसीलिए उनके भक्तों ने 2001 में तिरुचिरापल्ली में उनके लिए एक मंदिर बनवाया। खुशबू पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके नाम पर मंदिर का निर्माण हुआ। यह भी एक आश्चर्यजनक तथ्य है कि तमिल सिनेमा में अपने सुनहरे दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई फूड स्टॉलों और रेस्तरां मेनू में कई व्यंजन अभिनेत्री खुशबू के नाम पर रखे गए थे।
राजीव गांधी (Rajiv Gandhi Temple)
जहां सोनिया गांधी के लिए पहले से ही एक मंदिर है, वहीं उनके पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए भी एक मंदिर तैयार किया जा रहा है। इसका नेतृत्व बिहार में कांग्रेस नेता मृत्युंजय राय कर रहे हैं। यह आश्वासन देते हुए कि मंदिर का निर्माण पार्टी फंड से नहीं किया जाएगा, वह पहले ही भूमि पूजन कर चुके हैं और मंदिर के निर्माण को आगे बढ़ा रहे हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
