Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Amethi: जानें कौन है स्मृति ईरानी को हराने वाले किशोरी लाल, दौलत के मामले भी नहीं है पीछे
Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में भारी उल्टफेर देखा गया। उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) ने करारी शिकस्त दी है।
स्मृति रानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हराकर इस सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और इस चुनाव में स्मृति को इसी सीट पर हार झेलनी पड़ी। आइए जानते है कि आखिर स्मृति को हराने वाले केएल शर्मा कौन हैं और वो कितने अमीर है?

कौन है किशोरी लाल शर्मा?
किशोरी लाल शर्मा या केएल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना से है। वह गांधी परिवार के करीबियों में से एक हैं। साल 1983 में जब पहली बार राजीव गांधी ने रायबरेली और अमेठी में कदम रखा, तब शर्मा भी उनके साथ वहां गए। राजीव गांधी की मौत के बाद गांधी परिवार से उनके रिश्ते और गहरे हो गए। लंबे समय तक वह रायबरेली में सोनिया गांधी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और पार्टी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राजनीति के गलियारों में केएल शर्मा को सोनिया गांधी का दाहिना हाथ कहा जाता है। बताया जाता है कि पहली बार चुनाव लड़ने वाले केएल शर्मा की अमेठी के हर गांव-मोहल्ले तक उनकी पैठ बहुत अच्छी बताई जाती है। इसी वजह से वो इस सीट पर अपनी जीत दर्ज करवा सकें।
कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं शर्मा?
चुनावी हलनामें के मुताबिक किशोरी लाल शर्मा करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि उनकी पत्नी किरण बाला के पास भी 6.50 करोड़ रूपयों की प्रोपर्टी है पर उन पर 4 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है और उनके पास अपने नाम पर कोई गाड़ी नहीं है और न ही कोई ज्वेलरी है। उनके बैंक खाते में 98 लाख के आसपास जमा हैं और दो लाख के आसपास हाथ में नगदी है।
स्मृति ईरानी है ज्यादा अमीर
हालांकि अमेठी लोकसभा सीट पर केएल शर्मा से शिकस्त पाने वाली स्मृति ईरानी के पास तकरीबन 9 करोड़ रूपए की प्रोपर्टी हैं। उन्होंने तीसरी बार अमेठी से चुनाव लड़ा था। लेकिन अभी तक एक बार ही जीत हासिल कर पाई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
