Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Lok Sabha Elections 2024 FAQs: यहां जानें 2024 में होने वाले चुनावों से जुड़े सवालों के आसान शब्दों में जवाब
Lok Sabha Elections 2024 FAQs in Hindi: चुनाव आयोग ने बहुप्रतीक्षित 2024 लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इस साल के आम चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने 16 मार्च को दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की।
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू होंगे। 19 अप्रैल को पहला चरण, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवा चरण, 25 मई को छठा चरण, और 1 जून को सातवां व अंतिम चरण होगा। सभी वोटों की गिनती 4 जून को होगी और नतीजों का ऐलान होगा। इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 543 है। आइए जानते हैं लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां -

लोकसभा चुनाव 2024: दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया की संख्याएँ -
97 करोड़ - देश के कुल पंजीकृत मतदाता
10.5 लाख मतदान केंद्र बनाएं जायेंगे
1.5 करोड़ मतदान अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर होंगे।
55 लाख ईवीएम् मशीनों का प्रयोग होगा।
4 लाख से अधिक अधिकारिक वाहन चुनावी ड्यूटी में लगायें जायेंगे।
कोई मतदाता सूची में कैसे पंजीकृत हो सकता है? (How can one get registered In The Electoral Roll?)
मतदाता पंजीकरण के लिए पात्रता के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना, न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना और संबंधित क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है। पंजीकरण फॉर्म 6 (या प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6ए) के माध्यम से किया जा सकता है, जिसे व्यक्तिगत रूप से, डाक द्वारा या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
कुल मतदाताओं की आंतरिक संरचना -
-96.8 करोड़. कुल मतदाता
-49.7 करोड़ पुरुष मतदाता
-47.1 करोड़ महिला मतदाता
-88.4 लाख दिव्यांगजन
-82 लाख- 85 वर्ष या उसके उपर के मतदाता
-48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता
-19.74 करोड़. युवा मतदाता (20-29 वर्ष की आयु वाले)
यदि मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिल रहा तो क्या करें? (What If I Am Unable To Find My Name In The Electoral Rolls?)
जो लोग मतदाता सूची में अपने नाम के बारे में अनिश्चित हैं, उनके लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (www.nvsp.in) या निकटतम चुनाव आयोग कार्यालय सहायता प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, चुनाव पहचान पत्र का अभाव मतदान में बाधा नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा जारी अधिकांश फोटो पहचान पत्र मतदान केंद्र पर स्वीकार्य हैं। कई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी एक विकल्प है।
पहली बार मतदाताओं की कुल संख्या
-1.8 करोड़ पहली बार मतदाता (18-19 वर्ष)
आदर्श आचार संहिता क्या है? (What Is Model Code Of Conduct?)
मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाती है।
आदर्श आचार संहिता, निष्पक्ष चुनावों के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट होता है जो मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद से ही प्रभावी हो जाता है। यह संहिता उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और सरकारों पर लागू होती है जिससे सामान और निक्ष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न किये जा सके। चुनाव आयोग इस बात का ध्यान रखता है कि कोई भी राजनेता या दल इस आचार संहिता का उल्लंघन ना करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
