Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ऑनलाइन बिक रही ‘Pee Stain’ डिजाइनर जींस, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे
pee stain denim : आपने लो वेस्ट, अपर वेस्ट और बूट कट जींस के बारे में तो सुना होगा! लेकिन कभी आपने Pee Stain जींस के बारे में सुना है? नहीं ना, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई डेनिम जींस वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरत में है। फेमस डिजाइनर जॉर्डन बोवेन और लुका मार्चेटो की डिजाइन की हुई ये 'pee stain denim' जींस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
जी हां, आपने सही सुना pee stain denim यानी पेशाब की दाग वाली जींस। ये जींस फॉल/विंटर 2023 कलेक्शन का हिस्सा थी। इस जींस के क्रॉच एरिया पर स्टेन सा बना हुआ है। जिसे देखने के बाद लगता है कि इसे पहनने वाले ने पेशाब कर दिया है। अब इस जींस को देख हर कोई इसके बारे में ही बात कर रहा था।

मिलान फैशन वीक में लॉन्च हुई थी जींस
इस 'स्टेन स्टोनवॉश जीन्स' को मिलान फैशन वीक में लॉन्च किया गया था। जहां मॉडल ने ब्लैक बॉम्बर जैकेट और शूज के साथ इसे स्टाइल किया था। साथ ही येलो टोन के गॉगल्स लगाए थे। ब्लू कलर की इस जींस के क्रॉच एरिया पर बने डार्क ब्लू दाग एकदम Pee Stain जैसे लग रहे थे।
इस जींस को देखकर लगता है जैसे पहनने वाले व्यक्ति ने पैंट में ही पेशाब कर दी है। ऐसे मे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इसे नया नाम मिल गया। वहीं, इस जींस को डिफरेंट लुक देने के लिए बैक पर दोनों जेब पर कढ़ाई करके डेमोनोलॉजी हॉर्न बनाए गए हैं।
कीमत जानें
इस Pee Stain जींस की कीमत सुनकर भी लोगों को हैरानी हो रही है। बता दें कि ये जींस ब्रिटिश-इटली मेन्सवेयर जॉर्डनलुका ब्रांड की है, जो ऑनलाइन भी अवेलेबल है। इसकी कीमत $811 (लगभग ₹ 67,600) है, वहीं इसी जींस की एक लाइट वर्जन की कीमत लगभग $608 (लगभग ₹ 50,000) है।



Click it and Unblock the Notifications
