Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Viral: कौन है लूडो भाई?, जिनके MP के चौक-चौराहे पर लगे होर्डिंग, कार रैली निकालकर मनाया बर्थ डे
Ludo Bhai's Grand Birthday: नेताओं और अभिनेताओं के जन्मदिन के बैनर आम बात हैं, लेकिन इन दिनों देवास में एक अनोखा पोस्टर चर्चा में है। शहरभर में इसे देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। यह वायरल पोस्टर सबका ध्यान खींच रहा है, और लोग इससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। दरअसल, देवास में लगे इस पोस्टर में स्ट्रीट डॉग लूडो भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं, साथ ही डॉग प्रेमी ने पशु प्रेम और देखभाल की अपील की है।
अब इस लूडो भाई का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जहां मध्य प्रदेश के देवास में कुछ लड़कों ने स्ट्रीट डॉग "लूडो भाई" का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वीडियो में लूडो भाई को खुली जीप में घुमाया जा रहा है, जबकि उनके चाहने वाले केक और पटाखों के साथ जश्न मना रहे हैं। यह दिल छू लेने वाला नज़ारा इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

शहर के चौराहे पर लगाया होर्डिंग
लूडो भाई के जन्मदिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने सड़क किनारे बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए, जिन पर लिखा था, "हमारे प्रिय, वफादार, खूंखार लूडो भाई को जन्मदिन की लाख-लाख बधाइयां।" इसके अलावा, लूडो को फूलों की माला पहनाई गई और उन पर फूल बरसाए गए। पूरा माहौल किसी सेलिब्रिटी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी जैसा लग रहा था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है। स्ट्रीट डॉग्स के प्रति यह प्रेम और सम्मान देख सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं।
जीप पर बैठकर मनाया बर्थ डे
देवास में स्ट्रीट डॉग लूडो भाई का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। उसका केक काटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लूडो भाई को ओपन जीप के बोनट पर बैठाकर फूलों की माला पहनाई गई और पूरे शहर में घुमाया गया। इसके बाद केक काटकर जश्न मनाया गया। इस अनोखे सेलिब्रेशन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। बताया जा रहा है कि देवास में पहली बार किसी जानवर के जन्मदिन पर इतना बड़ा पोस्टर लगा है। कुछ लोग इसे मजाकिया तो कुछ पशु प्रेमी सराहनीय बता रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल हुआ लूडो भाई का वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अंशु चौहान ने पोस्ट किया, जिसे अब तक 1.82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट कर इस बर्थ डे सेलिब्रेशन की खूब तारीफ की है।



Click it and Unblock the Notifications
