Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Lungi and Nighty Ban: नोएडा की सोसायटी ने लुंगी और नाइटी पहनने पर लगाई पाबंदी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ मामला
Lungi and Nighty Ban : नोएडा की एक सोसाइटी में इन दिनों लुंगी और नाइटी पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन यानी AOA की तरफ से निवासियों से आग्रह किया गया है कि घर से बाहर कॉमन एरिया या पार्क में आ रहे हैं तो पहनावे का विशेष ध्यान रखें। साफ कहा गया है कि प्लीज, लुंगी और नाइटी में बाहर न निकलें।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर फाई-2 स्थित हिमसागर अपार्टमेंट में यह आदेश 10 जून को जारी हुआ था। 'घर के बाहर लुंगी और नाइटी बैन' वाले आदेश के बाद कुछ लोग जहां इसके पक्ष में नजर आए, तो वहीं इसके खिलाफ। मामले ने ज्यादा तूल तब पकड़ लिया, जब सोसायटी के इस आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल हो गई। आइए जानते हैं, पूरा मामला क्या था?

जानिए क्या है पूरा मामला
दरसअल, यह ड्रेस कोड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-4 की सहकारी आवास समिति ने लागू किया है। इसे हिमसागर अपार्टमेंट भी कहते हैं। हिमसागर अपार्टमेंट के सचिव हरिप्रकाश की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी निवासी यहां के सदस्य हैं। आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि जब कभी सोसाइटी में घूमें तो अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखें। अपने व्यवहार से किसी को आपत्ति जताने का मौका न दें। आपके बालक और बालिका भी आपसे सीखते हैं। अतः सभी से अनुरोध है कि लुंगी और नाइटी घर का पहनावा हैं, इन्हें घर से बाहर नहीं पहनना चाहिए। लिहाजा लुंगी और नाइटी पहनकर सोसाइटी में न घूमें।
दो खेमों में बंटे सोसाइटी के लोग
कुछ जानकारी के अनुसार सोसाइटी परिसर में RWA का यह नोटिस चस्पा होने के बाद कुछ निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी लोग दो खेमों में बंट गए हैं। दूसरी ओर यह नोटिस सोशल मीडिया पर भी आ गया है। लोग तरह-तरह से अपना पक्ष रख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सोसाइटी ने सही फैसला लिया है। घर के भीतर पहने जाने वाले कपड़ों को सार्वजनिक जगहों पर पहनकर नहीं आना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उसकी अपनी आजादी है इसलिए इस पर पाबंदी लगाने का अधिकार हाउसिंग सोसाइटी को नहीं है। यह कहीं नहीं लिखा हुआ है कि लुंगी या नाइटी पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर जाना गलत है।

इस सर्कुलर के बाद बढ़ गया है विवाद
विवाद बढ़ने लगा तो आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि सोसाइटी के ही कुछ लोग शिकायत कर रहे थे कि पार्क और दूसरी जगहों पर कुछ लोग लुंगी पहनकर आपत्तिजनक स्थिति में बैठते हैं। इसको ध्यान में रखकर लुंगी और नाइटी न पहनने की अपील की गई है। किसी पर जबरन थोपा नहीं गया है। कई निवासियों ने इस एडवाइजरी को वापस लेने की मांग की है। कुछ लोगों ने तो ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में शिकायत करने की भी बात कही है।



Click it and Unblock the Notifications
