Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Mahakumbh 2025 : लगातार 1008 डुबकी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बिहार के योगाचार्य ने महाकुंभ में रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ में इस समय दुनिया भर से लोग संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। इसी बीच, मधुबनी के योगगुरु रवि झा ने एक असाधारण रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने एक घंटे 51 मिनट में संगम त्रिवेणी में 1008 डुबकियां लगाई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।
इस उपलब्धि ने न केवल मधुबनी, बल्कि पूरे मिथिला को गौरवान्वित किया है। उनके साथ तिरंगा लहराते दो युवक भी थे, और आसपास के लोग इस अद्वितीय क्षण को कैमरे में कैद कर रहे थे। योगगुरु रवि झा की इस साधना ने भारतीय योग और सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है, और उनका यह कारनामा आध्यात्मिक जगत में एक नया कीर्तिमान बना चुका है।

पहले भी रच चुके हैं कई कीर्तीमान
योगाचार्य रवि झा ने योग और ध्यान की शक्ति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे पहले, उन्होंने दुबई के इंडिया क्लब में 24 घंटे जल में रहकर योग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ। उनकी जल साधना और योग की इस उपलब्धि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक अलग पहचान दिलाई। अब प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उनकी साधना ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है। योगाचार्य रवि झा की यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति, योग और ध्यान की शक्ति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।
मौनी अमावस्या के दिन लगाई 1008 डुबकियां
महाकुंभ 2025 में मधुबनी जिले के योगाचार्य रवि व्योम शंकर झा ने 1008 डुबकी लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। बेनीपट्टी प्रखंड के ढंगा गांव के निवासी रवि झा ने मौनी अमावस्या के दिन संगम में यह अद्वितीय साधना की, जिससे उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाकर भारत की योग परंपरा को गर्वित किया।



Click it and Unblock the Notifications
